फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP By-Election Majhawan assembly Seat BJP and SP candidates contest

UP By-Election: यूपी की इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर, कम रहेगा जीत-हार का अंतर

Thu, 21 Nov 2024 03:00 PM IST
प्रगति चंद जयेंद्र नाथ चतुर्वेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर।
जयेंद्र नाथ चतुर्वेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Nov 2024 03:00 PM IST
सार

Majhawan Assembly By-Election : मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर है। परिणाम आना अभी बाकि है, लेकिन इस सीट पर जीत-हार का अंतर कम रहने का अनुमान है। वहीं भाजपा का दावा भी है कि हर वर्ग का समर्थन मिला है। इस बार भी सपा की झोली खाली रहेगी। 

विज्ञापन
UP By-Election Majhawan assembly Seat BJP and SP candidates contest
मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है। बसपा प्रत्याशी सवर्णों का जितना वोट काटेंगे, उतना नुकसान भाजपा को हो सकता है। फिलहाल, जीत-हार का अंतर बेहद कम रहने का अनुमान है। मतदान फीसदी में आई गिरावट ने भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों की धुकधुकी बढ़ाई है।

विज्ञापन


उपचुनाव के बाद 13 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अब प्रत्याशी और उनके समर्थकों की निगाह मतगणना पर टिकी है। 23 नवंबर को मतगणना होगी, फिर वास्तविक नतीजे सामने आएंगे। अभी समीकरणों के हिसाब से जीत-हार के दावे किए जा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि सवर्ण, ओबीसी और एससी-एसटी मतदाताओं का साथ मिला है। इस बार भी जीत मिलेगी। मझवां विधानसभा क्षेत्र का इतिहास अनूठा रहा है। 
विज्ञापन


सपा की झोली हमेशा खाली रही है। अब तक हुए चुनावों में सपा को जीत नहीं मिल सकी है। वहीं, सपा का दावा है कि हर वर्ग का समर्थन मिला है। इस बार मझवां का इतिहास बदलेगा। पार्टी प्रत्याशी को बड़ी जीत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में बराबर की लड़ाई, पड़ी क्षेत्र में भाजपा को बढ़त 

कोतवाली देहात 98, पड़री थाने में 72, कछवां में 69, मडिहान में 13, विंध्याचल में आठ और चील्ह थाने में चार मतदान केंद्र हैं। पिछड़ी और एससी-एसटी की अधिकता वाले कोतवाली देहात के ऊपरी इलाके में सपा तो निचले क्षेत्रों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला।

सवर्ण बहुल कछवां क्षेत्र में भी सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई दिखाई दी। मतदाताओं का साथ वसपा को भी मिला है। दूसरी तरफ, पड़ी क्षेत्र में भाजपा बढ़त लेते दिखी। मड़िहान, विंध्याचल और चील्ह में भी मतदाताओं की चतुराई ने संघर्ष को त्रिकोणीय बना दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed