फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village head beaten up after being found in a compromising position at a woman's house; rape FIR registered.

Mirzapur News: महिला के घर आपत्तिजनक हालत में मिले ग्राम प्रधान की पिटाई, दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Village head beaten up after being found in a compromising position at a woman's house; rape FIR registered.
- पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बंधक बने प्रधान को कराया मुक्त, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया, मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात एक ग्राम प्रधान महिला के घर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीट दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रधान को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। गंभीर रूप से घायल प्रधान राहुल पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी भी दर्ज की गई।
मंगलवार की देर रात गांव में रहने वाली महिला के घर ग्राम प्रधान राहुल कुमार पटेल के होने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद लोगों ने प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उन्हें कुर्सी से बांधकर पीटा गया। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बरौंधा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के बीच से ग्राम प्रधान को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ग्राम प्रधान को एंबुलेंस से पीएचसी लालगंज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सिर और पैर में गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान राहुल कुमार पटेल रात 12 बजे गांव में महिला के घर पकड़े गए थे। सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बंधक से मुक्त कराकर उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed