सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Temple 4 million devotees offered prayers on morning of Ashtami of Chaitra Navratri

Vindhyachal: अष्टमी की सुबह तक 40 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, बन सकता है रिकॉर्ड

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: विंध्याचल धाम में चैत्र नवरात्रि के दौरान हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन- पूजन किए। अष्टमी की सुबह तक 40 लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने विंध्याचल मंदिर में शीश नवाया। 

Vindhyachal Temple 4 million devotees offered prayers on morning of Ashtami of Chaitra Navratri
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विंध्य कॉरिडोर के निर्माण ने इस बार नवरात्र को खास बना दिया है। 40 लाख लोगों ने अष्टमी की सुबह तक मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। शासन को उम्मीद है कि नवरात्र के नौ दिन पूरा होने तक यह आंकड़ा 50 लाख के पार जा सकता है। 

Trending Videos


विंध्याचल क्षेत्र का विकास और सुविधा विस्तार के बाद विंध्याचल में दर्शन पूजन को लेकर हर बार कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनता रहता है। इस बार का चैत्र नवरात्र कुछ इसी तरह के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। अष्टमी की सुबह तक 40 लाख से ज्यादा लोगों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मार्च को चार लाख, 20 मार्च को दो लाख, शनिवार को सात से आठ, रविवार को आठ से नौ, सोमवार को चार लाख, मंगलवार को छह लाख, बुधवार को चार लाख तथा बृहस्पतिवार की शाम तक पांच से छह लाख दर्शनार्थियों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। 

प्रशासन का मानना है कि अभी अष्टमी की रात व नवमी का पूरा दिन शेष है। यह आंकड़ा 50 लाख पार जा सकता है। इसके पहले महाकुंभ के पलट प्रवाह में ही इससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया था। पलट प्रवाह में 23 दिन में 74.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। सबसे अधिक दर्शनार्थी रविवार को आए थे। 

Vindhyachal Temple 4 million devotees offered prayers on morning of Ashtami of Chaitra Navratri
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला

विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद से दिन प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। कॉरिडोर के बनने से न केवल सुविधा बढ़ी है बल्कि दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। इस बार का चैत्र नवरात्र दर्शनार्थियों की संख्या के बारे में नया रिकॉर्ड बना रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने भी नवरात्र से पहले दरबार में आकर स्थितियों का जायजा लिया था।

इसे भी पढ़ें; UP News: देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हुआ यूपी, काशी में बोले मंत्री सुरेश खन्ना

331 करोड़ की लागत से बना है विंध्य कॉरिडोर
विंध्य कॉरिडोर 331 करोड़ की लागत से बनाया गया है। अभी इसमें आसपास और काम हो रहे हैं। बड़े बड़े विशालकाय गेट इसकी दृश्यता को भव्य बनाते हैं। जयपुर से मंगाए गए गुलाबी पत्थरों से पूरा निर्माण कार्य हुआ है। बहुत से लोग तो केवल विंध्य कॉरिडोर ही देखने को आते हैं। यही वजह है कि मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

क्या बोले अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन की मंशा के अनुरूप विंध्याचल क्षेत्र का विकास और दर्शनाथियों की सुविधा में लगातार विस्तार किया जा रहा है। यही कारण है कि विंध्याचल पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भविष्य में भी हमारा प्रयास यही होगा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग मां के दरबार में हाजिरी लगा सकेें। -राजेश प्रकाश, कमिश्नर विंध्याचल मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed