सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused Arrested for Posing as RAW Agent Using AI-Generated Fake Document in chandauli

UP: एआई से फर्जी कागजात बना खुद को बताता था रॉ एजेंट, लोगों को करता था गुमराह; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पुलिस ने एआई से फर्जी कागजात बनाकर खुद को रॉ एजेंट बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पर फर्जी कागजात बनाकर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगा है। 

Accused Arrested for Posing as RAW Agent Using AI-Generated Fake Document in chandauli
आरोपी रूपेश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के सदर कोतवाली पुलिस ने एआई से फर्जी कागजात बनाकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह कूट रचित दस्तावेजों के सहारे खुद को कभी ‘रॉ एजेंट’ तो कभी असिस्टेंट कमांडेंट बताकर लोगों को गुमराह करता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी कागजात और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Trending Videos


सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी धनापुर थाने के हेतमपुर निवासी रूपेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक नियुक्ति पत्र, दो कूट रचित कागजात की छायाप्रतियां और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चैट जीपीटी की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इन कागजातों का उपयोग कर वह विभिन्न जगहों पर खुद को खुफिया एजेंसी से जुड़ा अधिकारी बताकर लोगों पर प्रभाव डालता था। निजी लाभ हासिल करने की कोशिश करता था। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed