सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP News Brutal attack with sword young man dies dispute was over drinking alcohol chased and killed

UP News: तलवार से खचाखच वार...युवक की मौत, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद; दौड़ा-दौड़ा कर मारा

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर जिले में युवक को तलवार मार-मार हत्या कर दी गई। एएसपी सिटी ने बताया कि इससे पहले घायल काे वाराणसी रेफ कर दिया गया था। अब तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

UP News Brutal attack with sword young man dies dispute was over drinking alcohol chased and killed
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद
web -
विज्ञापन

विस्तार

UP News: शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया। ईंट से हमला करने पर दूसरे व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले में गर्दन और चेहरे पर चोट लगने से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। हमला करने वाला भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश धरकर को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

Trending Videos


क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में निवासी पंचदेव चौहान (35) और रमेश धरकार (55) बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान एक और व्यक्ति आ गया। उसने कुछ कहा इस पर पंचदेव व रमेश में शराब पीने के बाद गाली गलौज होने लगा। पंचदेव गाली देने से मना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश धरकार नहीं माना तो पंचदेव ने उसे सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद रमेश घर में गया और तलवार लाकर पंचदेव की गर्दन पर वार कर दिया। लगातार दो-तीन बार वार करने से गर्दन और चेहरे पर चोट लगी। जिससे पंचदेव की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 

परिजनों में मचा कोहराम

घायल रमेश धरकार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया ।जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। मौके पर को सीओ सिटी विवेक जावला, एएसपी सिटी नितेश सिंह पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। 

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान दो लोगों में विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे को तलवार से हमला कर दिया जिसमें गर्दन पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। हमला करने वाला भी मारपीट में घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed