सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 lakh voters in Moradabad district elect village governments; Dilari sees highest increase voters

पंचायत चुनाव: मुरादाबाद जिले 15 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार, डिलारी क्षेत्र में सबसे अधिक 10064 वोट बढ़े

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 11 Jun 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद जिले की 643 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। वर्ष 2021 के मुकाबले इस बार 27,160 मतदाता बढ़े हैं। अब ग्राम पंचायतों में कुल 15,01,036 मतदाता हैं, जबकि 2021 में इनकी संख्या 14,73,876 थी। 

15 lakh voters in Moradabad district elect village governments; Dilari sees highest increase voters
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की सूची का बुधवार को प्रकाशन कर दिया गया। 2021 की तुलना में 27160 वोटर बढ़ गए हैं। इस बार जिले की 643 ग्राम पंचायतों की सरकार 1501036 मतदाता चुनेंगे। जबकि 2021 में वोटरों की संख्या 1473876 थी। डिलारी ब्लाॅक में सबसे अधिक 10064 मतदाता बढ़े हैं।



वहीं बिलारी ब्लाॅक में 1869 वोट घट गए हैं। जिले की ग्राम पंचायतों से जुड़े 14.73 लाख मतदाताओं की सूची की एआई से जांच कराई गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को सत्यापन के लिए जिला प्रशासन भेजी थी। पहले चरण में प्रशासन को 2.35 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पहले चरण में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। सभी लोगों के नाम सूची से हटाए गए थे। दूसरी बार आयोग ने 4.66 लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। इस सूची का बीएलओ ने सत्यापन किया तो 53 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। दोनों चरणों में 1.24 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन


सत्यापन के दौरान मतदाताओं के नाम जोड़े भी गए। इसके बाद मतदाताओं की संख्या करीब 15.10 लाख हो गई थी। 22 अप्रैल को ग्राम पंचायतों की फाइनल सूची जारी की जानी थी। लेकिन इससे दो दिन पहले चुनाव आयोग ने 4.29 लाख मतदाताओं की एक और सूची जिला प्रशासन को सत्यापन के लिए भेज दी थी।

अब ग्राम पंचायताें में मतदाताओं की कुल संख्या 1501036 हो गई है, जो 2021 की तुलना में 27160 वोटर अधिक है। डिलारी ब्लाॅक में वोटरों की संख्या में वृदि्ध हुई है। यहां 10064 वोटर बढ़ गए हैं। जबकि बिलारी ब्लाॅक की ग्राम पंचायताओं में वोटरों की संख्या घट गई है। यहां 1869 मतदाता कम हो गए हैं। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

कुंदरकी ब्लाॅक में सबसे अधिक तो मुरादाबाद में सबसे कम वोटर
 ग्राम पंचायतों की सूची के मुताबिक जिले की कुंदरकी ब्लाॅक में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। जबकि मुरादाबाद ब्लाॅक में सबसे कम वोटर हैं। कुंदरकी ब्लाॅक की 99 ग्राम पंचायतों में कुल 243850 वोटर हैं। वहीं मुरादाबाद ब्लाॅक की 56 ग्राम पंचायतों मेें 135072 मतदाता हैं।

किस ब्लाॅक में कितने वोटर
 
ब्लॉक पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर बढ़े/घटे वोटर
मुरादाबाद 72,058 63,014 1,35,072 +1,118
मूंढापांडे 1,03,836 90,302 1,94,138 +1,744
भगतपुर टांडा 98,159 86,482 1,84,641 +3,338
ठाकुरद्वारा 86,792 78,440 1,65,232 +5,998
डिलारी 1,02,535 90,160 1,92,695 +10,064
बिलारी 1,09,371 94,815 2,04,186 -1,869 (घटे)
कुंदरकी 1,29,981 1,13,869 2,43,850 +2,925
छजलैट 95,871 85,351 1,81,222 +3,842

नोट: बिलारी ब्लॉक में 1,869 वोटरों की कमी दर्ज की गई है, जबकि अन्य सभी ब्लॉकों में वोटरों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed