सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Dashboard rankings released: Moradabad lags in development, now ranked 56th; trails law and order

सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग जारी: विकास में पिछड़ गया मुरादाबाद, अब 56वां पायदान, कानून-व्यवस्था में भी फिसड्डी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 11 Jun 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

मई माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल का कोई भी जिला टॉप-10 में जगह नहीं बना सका। संभल 65वें, अमरोहा 62वें, मुरादाबाद 56वें, बिजनौर 34वें और रामपुर 16वें स्थान पर रहा। विकास कार्यों की लगातार समीक्षा और सुधार के निर्देशों के बावजूद मंडल के जिले अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। 

CM Dashboard rankings released: Moradabad lags in development, now ranked 56th; trails law and order
CM Dashboard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद जिले से लेकर मंडल स्तरीय बैठकों में सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में सुधार के लिए बिंदुवार विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कमियाें को दूर करने के निर्देश दिए गए लेकिन सारी कवायदें ध्वस्त हो गईं। विकास में मंडल के जिले एक बार फिर पिछड़ गए हैं।


जिलों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा
बुधवार को जारी सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में मंडल का कोई जिला टाॅपटेन में शामिल नहीं रहा। संभल 65वें, अमरोहा 62वें, मुरादाबाद 56वें, बिजनाैर 34वें और रामपुर 16वें स्थान पर रहा। हर महीने शासन स्तर पर जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल की स्थिति खराब
विकास कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर 10 अंक दिए जाते हैं। बुधवार को मई माह की रैंकिंग में मंडल के जिले विकास कराने में इस बार भी पिछड़ गए।  मंडल में सबसे खराब स्थिति संभल की पाई गई है। प्रदेश के 75 जिलों में संभल 65वें स्थान पर है।
विज्ञापन

मुरादाबाद प्रदेश में 56वें स्थान पर
संभल सिर्फ 10 जिलों से ऊपर है। जबकि अमरोहा 62वें स्थान पर है। मंडल मुख्यालय मुरादाबाद की भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं मिली। मुरादाबाद प्रदेश में 56वें स्थान पर है। बिजनाैर 34वें और रामपुर 16 वें स्थान पर पहुंच गया है।

छह महीने में पांच बार मुरादाबाद संभल की रैंकिंग 50 के पार
दिसंबर 2025 से जून 2026 तक छह बार सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश के जिलों की रैंकिंग जारी की गई। इन छह महीनों में पांच बार मुरादाबाद और संभल जिले की रैंकिंग 50 के पार रही। सिर्फ एक बार ही 50 से कम रही है। अप्रैल में मुरादाबाद 12वें और मार्च में संभल 46 वें स्थान पर था। हालांकि छह महीनों में रामपुर दो बार टाॅपटेन में जगह बनाने में सफल रहा। 

अप्रैल में मुरादाबाद की रैंकिंग थी 12, मई में 56 वें स्थान पर
 अप्रैल माह की तुलना में मई में मंडल के सभी जिलों की रैंकिंग में गिरावट आई है। अप्रैल में मुरादाबाद 12वें स्थान पर था। मई में 56वें स्थान पर पहुंच गया। संभल 57 से 65वें, बिजनाैर 15 से 34वें, रामपुर 9 से 16 वें नंबर पर आ गया। अमरोहा भी एक अंक पिछड़कर 61 से 62 वें स्थान पर पहुंच गया है।

कानून-व्यवस्था में मुरादाबाद फिसड्डी
शासन ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई 2026 के लिए जिलों की प्रदर्शन रैंकिंग (कानून-व्यवस्था के मद्देनजर) जारी कर दी है। रैंकिंग में रामपुर जिले ने 8.88 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजधानी लखनऊ 7.38 अंक के साथ 26वें स्थान पर रहा है जबकि सबसे खराब प्रदर्शन मुरादाबाद जिले का है।

इसलिए उसको 75वीं रैंक मिली है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित इस डैशबोर्ड पर 75 जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था और अन्य मापदंडों के आधार पर स्कोर दिए गए हैं।

निचले दस जिलों में मुरादाबाद और गाजियाबाद 5.94 अंक के साथ सबसे नीचे रहे। अलीगढ़ 6.00 अंक के साथ 73वें, खीरी 6.06 के साथ 72वें, गोंडा 6.16 के साथ 71वें स्थान पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed