{"_id":"6a2a5dfc579af132b80d76d2","slug":"cousin-murders-chaman-along-with-other-youths-in-moradabad-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चमन का रिश्तेदारी में युवती से था अफेयर, फुफेरे भाई ने साथियों से संग मार डाला; चेहरे पर स्याही भी पोत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चमन का रिश्तेदारी में युवती से था अफेयर, फुफेरे भाई ने साथियों से संग मार डाला; चेहरे पर स्याही भी पोत दी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद में फुफेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुछ दूर जंगल में ले जाकर डाल दिया। साथ ही उसके चेहरे पर स्याही भी पोत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कुंदरकी में चमन हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद के सोनकपुर थाना इलाके के मिलक सोनकपुर गांव में बुआ के घर आए युवक चमन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को उसके फुफेरे भाई ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया और लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर जिगनिया के जंगल में फेंक दी।
चेहरा काली स्याही से पोत दिया था और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि चमन के अपने फूफा की भतीजी से संबंध थे। उससे बात करता था। इसी बात से नाराज होकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया के जंगल में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे किसान राकेश सिंह के खेत में एक युवक का शव मिला। पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जांच की।
मृतक की शिनाख्त संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी ओम प्रकाश सिंह के बेटे चमन सिंह (25) के रूप में हुई है। युवक के गले में रस्सी का फंदा लगा था और उसके मुंह और हाथों पर काला रंग भी लगा था।
कुंदरकी में चमन हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
सोनकपुर थाना क्षेत्र के आस-पड़ोस के गांवों के लोग भी पहुंच गए। तब पता चला कि मिलक सोनकपुर में चमन की बुआ रहती है। युवक का यहां आना-जाना था। पुलिस ने शक के घेरे में आए चमन के फुफेरे भाई और उसके चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया।
फूफा की भतीजी से थे चमन के संबंध
पूछताछ में पता चला कि चमन के अपने फूफा की भतीजी से संबंध थे और वह बातचीत करता था। सोमवार की रात दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया गया था। उसकी पिटाई की गई और उसके मुंह पर कालिख पोती गई।
पूछताछ में पता चला कि चमन के अपने फूफा की भतीजी से संबंध थे और वह बातचीत करता था। सोमवार की रात दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया गया था। उसकी पिटाई की गई और उसके मुंह पर कालिख पोती गई।
इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लाश गांव से बाहर जंगल में फेंक दी थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवक के मां बाप नहीं हैं। एक भाई है, वह बाहर नौकरी करता है। उसे बुलाया गया है। उससे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चमन की हत्या मिलक सोनकपुर गांव में रिश्तेदार के घर में की गई थी। आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी लाश को बाइक पर रखकर गांव से दूर ले गए और एक पेड़ से रस्सी को बांधकर उसका दूसरा हिस्सा चमन के गले में बांध दिया था।

माैके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
गला घोंटकर मारा, शरीर पर चोटों के निशान
बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि चमन की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। चेहरे पर भी काली स्याही लगी थी।
बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि चमन की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। चेहरे पर भी काली स्याही लगी थी।