{"_id":"62cdcff706a74c290d1977cf","slug":"917-jawans-became-part-of-pac-by-taking-special-training-to-control-riots-and-teach-a-lesson-to-terrorists-city-news-mbd434406341","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा नियंत्रण और आतंकियों को सबक सिखाने का विशेष प्रशिक्षण लेकर पीएसी का हिस्सा बने 917 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा नियंत्रण और आतंकियों को सबक सिखाने का विशेष प्रशिक्षण लेकर पीएसी का हिस्सा बने 917 जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। बीएसएफ, सीआरपीएफ समेत अन्य फोर्स के जवानों की तरह विशेष प्रशिक्षण लेकर 917 जवान पीएसी का हिस्सा बन गए। दंगा नियंत्रण और आतंकवादियों को सबक सिखाने की भी इन जवानों ने शानदार ट्रेनिंग प्राप्त की है। मंगलवार को मुरादाबाद में चार स्थानों पर पासिंग आउट परेड आयोजित की गईं। इस दौरान जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए कैडेटों को सम्मानित किया गया।
23वीं, 24वीं 9वीं वाहिनी पीएसी और पुलिस लाइन में छह माह से पीएसी के प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा था। आउटडोर, इनडोर व फाइल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 917 प्रशिक्षु सिपाही मंगलवार को पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने। इन जवानों को बीएसएफ, सीआरपीएफ समेत अन्य फोर्स की तर्ज पर दंगा नियंत्रण, आतंकवादियों को सबक सिखाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस लाइन में एडीजी पीटीसी रवि जोसेफ लोक्कू ने 228 जवानों की परेड की सलामी ली। 23 वीं वाहिनी पीएसी में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे और इन्होंने 224 जवानों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। नौवीं वाहिनी में 196 पीएसी जवान पास आउट हुए। आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने परेड की सलामी ली। 24 वीं वाहिनी में एडीजी पीटीसी रवि जोसेफ लोक्कू मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 269 पीएसी जवानों की परेड की सलामी ली। इस दौरान पास आउट होने वाले जवानों के परिजन भी अतिथि दीर्घा में मौजूद रहे। जवानों की टोलियां मुख्य अतिथि के सामने से कदमताल करते हुए गुजरीं तो परिजन भी तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाए। 9वीं पीएसी में पास आउट हुए कैडेटों में विजय कुमार रावत को आउटडोर और इनडोर में शानदार प्रदर्शन करने पर सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। पुलिस लाइन में शिवम कुुमार, 23वीं पीएसी में सर्वांग सर्वोत्तम सौरभ कुमार को चुना गया।