{"_id":"69bb0dd6badee9cbec044eff","slug":"a-dispute-over-second-marriage-led-to-a-clash-between-sticks-and-stones-one-injured-and-four-arrested-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114263-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दूसरी शादी करने के विवाद में चले लाठी डंडे, एक घायल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दूसरी शादी करने के विवाद में चले लाठी डंडे, एक घायल, चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दूसरी शादी करने के विवाद में बुधवार को युवक का अपने परिजनों और रिश्तेदारों से विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। गांव काला झंडा निवासी दीपक ने दूसरी शादी की है। जिसे उसके परिजन और रिश्तेदार विरोध कर रहे हैं। दूसरी पत्नी को घर में न रखने का परिजनों रिश्तेदारों में दबाव डाला लेकिन दीपक ने ऐसा करने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया लाठी-डंडे चले जिसमें दीपक गंभीर घायल हो गया उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने घायल दीपक का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दीपक के पिता रामभरोसे, रिश्तेदार जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव आनंदपुर निवासी राजू और नावका निवासी वीर सिंह, उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना कुंडा के गांव बेतवाला निवासी बाबूराम को शांतिभंग करने के आरोप में शाम को छह बजे गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।
Trending Videos