{"_id":"69c98c8d5e345d86a303af8d","slug":"a-report-has-been-filed-against-30-people-including-the-former-head-of-rasulpur-hamir-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106369-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रसूलपुर हमीर के पूर्व प्रधान समेत 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रसूलपुर हमीर के पूर्व प्रधान समेत 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने रसूलपुर हमीर के पूर्व प्रधान और उनके दो भाइयों समेत 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक राय होकर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाया गया है। जिसकी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
रसूलपुर हमीर निवासी मुकर्रब ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 मार्च की दोपहर मेंं गांव की जामा मस्जिद में बच्चों में कहासुनी हो गयी थी, जब वह नमाज पढ़कर वापस अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी नजारूल, अकरम, जुबैर, फिरोज अहमद व मोहम्मद सुऐब, कैफ, वसीम, नदीम व फैज, रब्बानी, सुबहानी, जावेद, जुनैद, रेहान, हसनैन, रिजवान, कासिम व आसिम, नन्हे , बब्बू, फीमान, मशकूर, सद्दाम, इश्तेकार और 5-6 अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश मानते हुए लाठी-डंडे, सरिये व धारदार हथियार लेकर सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले से उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा की आवाज पर आसपास के लोगों को आता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी, जबकि पुलिस इस विवाद में पहले ही आरोपी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अब दोनों पक्षों के मामलों में जांच कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos