{"_id":"6a4a796f4c5349153a02decb","slug":"amroha-drums-beat-in-the-neighborhood-police-made-an-announcement-and-anita-was-externed-from-the-district-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: मोहल्ले में बजा ढोल, पुलिस ने किया एलान, फिर अनीता जिलाबदर; जिले की पहली महिला अपराधी पर यह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मोहल्ले में बजा ढोल, पुलिस ने किया एलान, फिर अनीता जिलाबदर; जिले की पहली महिला अपराधी पर यह कार्रवाई
Sun, 05 Jul 2026 09:06 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:06 PM IST
सार
अमरोहा के हसनपुर में पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया गया। पुलिस ने मोहल्ले में ढोल-डुगडुगी के साथ मुनादी कर छह माह के लिए निष्कासन की घोषणा की और आरोपी महिला को जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस ने महिला को किया जिलाबदर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर कोतवाली पुलिस ने जिला बदर की गई महिला अपराधी के मोहल्ले में जागकर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महिला अपराधी को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी महिला के मोहल्ले मोहल्ला खेबान में ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजवाकर बकायदा मुनादी कराई।
विज्ञापन
इस दौरान पूरे इलाके में घोषणा की गई कि 3/4 गुंडा अधिनियम के तहत नामजद आरोपी अनीता को छह माह के लिए जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के जिले से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुनादी की औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस टीम ने महिला को अमरोहा जनपद की सीमा से बाहर ले जाकर बिजनौर जिले में छोड़ दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि यह जिलाबदर अपराधी छिपकर अपने घर या आसपास के क्षेत्र में नजर आए, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित छह माह की अवधि के भीतर महिला जनपद अमरोहा की सीमा में पाई गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री, मारपीट, धमकी देना, बलवा समेत आठ मामले पंजीकृत हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हसनपुर थाने की पहली महिला अपराधी के खिलाफ हुई है।