पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Former General Secretary of Bharatiya Goraksha Sena turns out accused cow slaughter case

Moradabad: भारतीय गोरक्षा सेना का पूर्व महासचिव आसिम निकला गोकशी का आरोपी, तमंचे समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
सार

मूंढापांडे पुलिस ने खुद को भारतीय गोरक्षा सेना का पूर्व महासचिव बताने वाले आसिम को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने गोकशी और वसूली से जुड़े मामलों में संलिप्तता स्वीकार की।

विज्ञापन
Moradabad: Former General Secretary of Bharatiya Goraksha Sena turns out accused cow slaughter case
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

खुद को भारतीय गोरक्षा सेना का पूर्व महासचिव बताने वाला आसिम गोकशी का आरोपी निकला। शुक्रवार की रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पहुंच गए और उन्होंने हंगामा किया।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने जब आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया तो वह सभी शांत हो गए। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात तीन बजे याकूतपुर छपर्रा कट के पास दो व्यक्ति बाइक लेकर खड़े थे।
विज्ञापन


बाइक पर भारतीय गोरक्षा सेना लिखा था। पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से भाग गया जबकि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह भारतीय गोरक्षा सेना का महासचिव आसिम है और मूंढापांडे के वीरपुर थान की मिलक झंडे वाली निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और औजार मिले हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में थाना क्षेत्र के मंझरा दौलारी में अक्टूबर 2025 में पापुलर की नर्सरी में पशुओं के अवशेष प्लांट कर गोकशी के आरोपियों से वसूली करने और क्षेत्र में गोकशी की घटना करने की बात कबूली है। शनिवार की दोपहर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed