पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dumper runs over two people, including TMU student riding bike; both brothers lose their lives

मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक सवार टीएमयू के छात्र समेत दो को रौंदा, दोनों भाइयों की जान गई

Sun, 05 Jul 2026 07:11 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 05 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

मुरादाबाद डंपर ने बाइक सवार टीएमयू के बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष के छात्र और उसके चचेरे भाई को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Dumper runs over two people, including TMU student riding bike; both brothers lose their lives
मुरादाबाद में हुए हादसे में छात्रों की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

 नया मुरादाबाद बिजली उप केंद्र के सामने बाइक सवार टीएमयू के छात्र और उसके चचेरे भाई को डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर घसीटने के निशान मौजूद थे। पुलिस डंपर चालक का पता कर रही है।

विज्ञापन


बिहार के सहरसा जिला के पतरघाट निवासी ओम कुमार (22) टीएमयू में बीएससी एजी (कृषि) तृतीय वर्ष का छात्र था। दो दिन पहले उसके पास ताऊ का बेटा प्रिंस कुमार शाहू नोएडा में परीक्षा देने के लिए आया था। शनिवार को प्रिंस ने नोएडा में टीईटी की परीक्षा दी।
विज्ञापन


इसके बाद ओम कुमार प्रिंस को बाइक पर लेकर नया मुरादाबाद कांशीराम समाजवाटी फ्लैट की तरफ लेकर लौट रहा था। देर रात करीब नया मुरादाबाद सेक्टर 13 स्थित विद्युत उप केंद्र के सामने पहुंचते ही बाइक सवारों को डंपर ने रौद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। देर रात सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। मौके मुआयना करने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रख दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों के आईडी से पहचान की। इस मामले में पुलिस ने टीएमयू संस्थान और परिजनों को सूचना दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed