{"_id":"69b9baff1a04c3bf550f1c29","slug":"anil-negi-who-died-in-the-accident-was-a-sales-manager-at-a-private-company-in-noida-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-856413-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नोएडा की निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर थे हादसे में जान गंवाने वाले अनिल नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नोएडा की निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर थे हादसे में जान गंवाने वाले अनिल नेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह हादसे में जान गंवाने वाले अनिल नेगी नोएडा की निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। मंगलवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन शव लेकर अपने गांव नैनीताल चले गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले नैनीताल बैंक के आरएम दयाल सिंह रावत समेत तीन लोगों के शव सोमवार को ही परिजन हल्द्वानी लेकर चले गए थे।
हल्द्वानी में आरटीओ ऑफिस के करीब रहने वाले यशदीप पांडे नोएडा में निजी स्कूल में योगा टीचर हैं। सोमवार की सुबह यशदीप ड्यूटी के लिए नोएडा जा रहे थे। उन्होंने ब्ला-ब्ला एप पर अपनी टियागो कार की डिटेल शेयर की थी। इसके बाद चार सवारियों के रूप में हल्द्वानी की अमरावती कॉलोनी निवासी दयाल सिंह रावत, हल्द्वानी में ही कुसुमखेड़ा निवासी भुवन भंडारी और इसी क्षेत्र के लालपुर नायक आनंदपुरम कॉलोनी के सुंदर सिंह और अनिल नेगी ने सीटें बुक की थीं। सोमवार की सुबह करीब 6.15 बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास हाईवे पर हादसा हो गया था। जिसमें दयाल सिंह रावत, सुंदर सिंह, भुवन भंडारी और अनिल नेगी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दयाल सिंह, सुंदर सिंह, भुवन के शवों के लेकर परिजन चले गए थे लेकिन अनिल नेगी के सोमवार की देर रात आए थे। मंगलवार की दोपहर अनिल नेगी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल नेगी नैनीताल के मुखानी थाना क्षेत्र के पालीकोठी निवासी थे। वह नोएडा की निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर थे। परिवार में उनकी पत्नी दीपिका, बेटी रिद्धिमा और बेटा अभिगन है। उन्होंने नोएडा जाने के लिए ब्ला ब्ला के जरिए कार बुक की थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अनिल नेगी के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए हैं।
Trending Videos