सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Arya Samaj organised a procession in the city on the occasion of Hindu New Year.

Moradabad News: हिंदू नववर्ष पर आर्य समाज ने नगर में निकाली शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj organised a procession in the city on the occasion of Hindu New Year.
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बृहस्पतिवार को आर्य समाज ने अपना स्थापना दिवस और हिंदू नव वर्ष मनाया। पहले नगर के बुध बाजार स्थित आर्य समाज और नगर स्थित आर्य उत्तर माध्यमिक विद्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद गाजे बाजे से विभिन्न झांकियां के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आर्य समाज ने यज्ञ की झांकी भी प्रस्तुत की। उसके माध्यम से लोगों को यज्ञ का महत्व समझाया। बताया कि यज्ञ करने से वातावरण और मन मस्तिष्क शुद्ध रहता है। शोभायात्रा नगर के बाजार गंज तिकोनिया, काशीपुर चुंगी, छहराया, बड़ा बाजार, कोतवाली से होकर निकाली गई। शोभायात्रा में भारत माता की झांकी, भगवान श्री राम माता सीता की झांकी, रानी लक्ष्मी बाई की झांकी, भगवान श्री कृष्ण की झांकी में शामिल थीं। जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर धार्मिक नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम में ठाकुर अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाल, ठाकुर अभय प्रताप सिंह, नागेंद्र लांबा , सत्य प्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, गुलाब सिंह, आमोद शंकर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed