सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BA student not return home who went to college to study she called home and said she with her brother-in-law

UP: 'मैं जीजा के साथ हूं, मुझे मत ढूंढना', कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली छात्रा तीन बच्चों के बाप संग हुई फुर्र

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Feb 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरोहा में कॉलेज के लिए पढ़ने गई बीए की छात्रा घर वापस नहीं लौटी। घर फोन करके बताया कि मैं रिश्ते के जीजा के साथ हूं। परिजनों ने बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा घर से सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है।
 

BA student not return home who went to college to study she called home and said she with her brother-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

घर से कॉलेज में पढ़ने गई बीए की छात्रा अचानक गायब हो गई। अगले दिन फोन करके बताया कि वह रिश्ते की जीजा के साथ है। छात्रा घर से सोने चांदी के आभूषण लेकर गई है। पीड़ित परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। 
Trending Videos


मामले में परिजनों ने नूरपुर के रहने वाले सफाई कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसपर बहला कर ले जाने का आरोप है। यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी 20 वर्षीय बेटी अमरोहा शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। 31 जनवरी की सुबह छात्रा कॉलेज पढ़ने के लिए आई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। 

काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सभी जान पहचान और रिश्तेदारियों में पता करने पर जानकारी हुई की छात्रा को बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के घुंघली गांव के रहने वाले करनलाल बहला कर ले गया है। 
 

तीन बच्चों का पिता है करनलाल
करनलाल पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी है और उसकी तैनाती गंगेश्वरी ब्लॉक में चल रही है। अगले दिन छात्रा ने खुद फोन करके बताया कि वह रिश्ते के जीजा करन के साथ है और कॉल काट दी। परिजनों के मुताबिक करनलाल पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। 

 

'छात्रा को पाने के लिए वह किसी की जान भी ले सकता है'
उसने फोन करके धमकी दी है कि छात्रा को पाने के लिए वह किसी की जान भी ले सकता है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में करनलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed