सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Booking may start from April 1 for 69 in the district

Moradabad News: जिले में बने 69 केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू हो सकती है गेहूं खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Booking may start from April 1 for 69 in the district
विज्ञापन
मुरादाबाद। खेतों में गेहूं की फसल तैयार होने को है, उम्मीद है कि मार्च माह के अंत तक गेहूं की कटाई शुरू हो सकती है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 69 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी शासन से लक्ष्य तो तय नहीं किया गया है लेकिन जिला प्रशासन ने 38 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य को लेकर केंद्र प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं।
Trending Videos

शासन की ओर से अभी गेहूं खरीद की तिथि तय नहीं की गई है, जिसे लेकर जिला प्रशासन भी असमंजस में है। पहले 25 मार्च से गेहूं की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन अभी गेहूं को पकने में भी देरी देखी जा रही है। मौसम के बदलाव से औसत तापमान में कमी आई है, जिसके कारण गेहूं की कटाई मार्च के अंतिम दिनों में या अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो सकती है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के अनुसार जिले में 69 गेहूं खरीद केंद्रों को स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश अभी नहीं मिला है लेकिन गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर क्रय केंद्र स्थलों पर जाकर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को जुटाने को कहा गया है। शासन से लक्ष्य तो बाद में आएगा, लेकिन फिलहाल 38 हजार मीट्रिक टन को लक्ष्य मानकर तैयारियां की जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed