{"_id":"6a74f21c9bb1f9f2ba055ebb","slug":"by-august-the-atmosphere-will-be-filled-with-devotion-to-lord-shiva-and-community-feasts-will-be-organized-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-964468-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिल्ली और कांठ रोड पर 22 से 24 अगस्त तक सजेगी शिवभक्ति की छटा, लगेंगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिल्ली और कांठ रोड पर 22 से 24 अगस्त तक सजेगी शिवभक्ति की छटा, लगेंगे भंडारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 से 24 अगस्त तक दिल्ली और कांठ रोड पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारों लगेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम और वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की जाएगी।
जय शिव शंकर सेवा समिति की ओर से भंडारों के साथ शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से आने वाले कलाकार धार्मिक झांकियां प्रस्तुत करेंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। श्री कल्याणी दरबार मंदिर के उपाध्यक्ष सुधीर सेठ ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता, बैठने और विश्राम की समुचित व्यवस्था की जा रही है। बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया जा रहा है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि अकेले दिल्ली रोड पर 100 से अधिक भंडारे लगाए जाएंगे। सचिव पंकज मदान ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
000
आयोजक बोले...
-हर वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली रोड पर 23 और 24 अगस्त को भंडारा लगाया जाएगा। कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की बेहतर सुविधा रहेगी। अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।-पंकज सक्सेना, आयोजक, जय शिव शंकर सेवा समिति
विज्ञापन
-22 और 23 अगस्त को दिल्ली रोड पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम चार बजे के बाद माता की चौकी और धार्मिक झांकियां भी निकाली जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।-पंकज माथुर, अध्यक्ष, श्री कल्याणी दरबार मंदिर
-भंडारे के आयोजन को लेकर चर्चा चल रही है। तीसरे सोमवार से एक-दो दिन पहले भंडारा लगाने की योजना है, जिस पर जल्द होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।-संजीव अग्रवाल, सचिव, श्री महाकालेश्वर बालाजीधाम