सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car overturns after collision with dumper, four tourists injured

Moradabad News: डंपर की टक्कर से पलटी कार, चार पर्यटक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Car overturns after collision with dumper, four tourists injured
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकबेगमपुर के पास डंपर टक्कर पलटी कार पलट गई। कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
Trending Videos

कुमार राय निवासी ब्लॉक ए–1 नेब सराय, फ्रीडम फाइटर एनक्लेव, साकेत, दिल्ली, करुणा सरकार, पत्नी संदीप मंडल, गौरव सरकार एवं निधि प्रिया पत्नी गौरव सरकार के साथ सोमवार को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, रामनगर से अपने घर दिल्ली जा रहे थे। थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम चकबेगमपुर के पास सामने से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। जिससे कार तीन पलटे खाकर खाई में पलट गई। जिसमें पांचों यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची उसने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों की हालत में सुधार है।
भोजपुर के ग्राम चकबेगमपुर में डंपर की टक्कर से पलटी कार थाना
भोजपुर में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भोजपुर। रविवार देर रात एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह के साथ थाना भोजपुर का औचक निरीक्षण किया।एसपी देहात ने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने और आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी तरह सक्रिय रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति की भी जांच की गई। एसपी देहात ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने थाने के अभिलेख, मालखाना, हवालात और कार्यालय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed