सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clouds Open Up in Moradabad Division: Heavy Rains Cool the Weather, Heightening Farmers Concerns

मुरादाबाद मंडल में बरसे बदरा: झमाझम बारिश से मौसम ठंडा, किसानों की बढ़ी चिंता, सरसों-गेहूं की फसल को नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद\ गजरौला Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 20 Mar 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद में देर रात से हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। बेमौसम बरसात और तेज हवा ने गजरौला क्षेत्र में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 

Clouds Open Up in Moradabad Division: Heavy Rains Cool the Weather, Heightening Farmers Concerns
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश में बदल गई।  इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में ठंडक महसूस की जाने लगी। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश कुछ देर थमी, लेकिन आसमान में काले बादल छाने के साथ ही झमाझम बरसात होने लगी।

Trending Videos


बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। सुबह के समय कामकाज के लिए घरों से निकले लोग छाता और पन्नी का सहारा लेते नजर आए। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गजरौला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीगने से खराब होने लगी है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गेहूं की खड़ी फसल को भी जमीन पर बिछा दिया है।

इससे पैदावार कम होने का खतरा मंडरा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हो रही बारिश रबी की फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होती है, खासकर तब जब फसल कटाई के लिए तैयार हो या खेतों में पड़ी हो। मौसम विभाग ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed