सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Couple carrying cylinders from village amid shortage dies in accident

Rampur: सिलिंडर लेने गांव गए थे शिक्षक दंपती, हादसे में दोनों ने गंवाई जान, टक्कर के बाद पत्नी 40 फीट दूर गिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Updated Fri, 20 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सार

रसोई गैस की किल्लत के बीच गांव से सिलिंडर लेकर बाइक से लौट रहे शिक्षक और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Couple carrying cylinders from village amid shortage dies in accident
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस की किल्लत के बीच अपने गांव से सिलिंडर लेकर आ रहे आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के शिक्षक और उनकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई। दोनों सिलिंडर समेत बाइक पर सवार थे। बृहस्पतिवार सुबह राणा शुगर मिल के पास पीछे से आ रही कार की तेज टक्कर से दोनों की जान चली गई।

Trending Videos


इस हादसे में जान गंवाने वाले लक्ष्मी प्रसाद (48) मुरादाबाद की आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में राजनीति शास्त्र के अध्यापक थे। पत्नी और बच्चों के साथ वह पाकबड़ा में रहते थे, जबकि शाहबाद के भीतर गांव के मूल निवासी थे। परिजनों ने बताया कि गैस की किल्लत के बीच वह पत्नी पुष्पा रानी (45) के साथ दो दिन पहले गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें यहां बैंक से पैसे भी निकालने थे। दोनों जरूरी काम पूरे करके वह पत्नी के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बाइक से पाकबड़ा वापस जा रहे थे। बाइक पर बैठीं पत्नी के पीछे सिलिंडर बांध रखा था, जबकि कपड़ों का बड़ा बैग पत्नी के हाथ में था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद ने बिलारी रोड पर राणा शुगर मिल के पास से गुजरते समय अचानक बाइक पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दी।

उन्हें बाइक में पेट्रोल लेना था। बाइक मोड़ते ही पीछे आ रही आर्टिगा कार बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि लक्ष्मी प्रसाद काफी दूर खंती में जा गिरे, जबकि पत्नी सड़क के बीच करीब 40 फीट दूर गिरीं। सिलिंडर और बैग भी खंती में मिला। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पास से मिला 50 हजार कैश
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लक्ष्मी प्रसाद के पास से 50 हजार रुपये मिले हैं। परिजनों ने बताया कि यह रकम उन्होंने बैंक से निकाली थी।

परिजनों के बीच कोहराम
हादसे में लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी पुष्पा रानी की जान चले जाने से गांव में रहने वाले उनके परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी ओर पाकबड़ा में रह रहे बच्चों के आंसू नहीं थम रहे। पुलिस ने बताया कि पाकबड़ा स्थित मकान में उनका बेटा अभी और बेटी अवनि मम्मी-पापा के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इसके उलट मां-पिता के न रहने की जानकारी पहुंची। दोनों बच्चे आपा खो बैठे।

आईएफटीएम में शोकसभा के बाद अवकाश
हादसे की जानकारी मिलते ही आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में भी हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद राजनीति शास्त्र के अध्यापक थे। उनकी पत्नी पुष्पा गृहिणी थीं। दोनों की हादसे में जान जाने की जानकारी के बाद कैंपस में शोकसभा की गई। फिर अवकाश कर दिया गया। 

हादसे का कारण बनी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। - अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed