{"_id":"69bc59972cdc05dd0605ce1c","slug":"the-newly-formed-executive-committee-of-bjp-performed-jalabhishek-at-bhamraua-temple-rampur-news-c-15-1-mbd1058-857548-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी ने भमरौआ मंदिर में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी ने भमरौआ मंदिर में किया जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार बृहस्पतिवार को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भमरौआ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी की विजय की कामना की।
हरीश गंगवार ने कहा कि सभी पदाधिकारी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर हो रहा है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों से निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
इस मौके पर जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रूहेला, विकास दीक्षित, पारूल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, श्वेता शर्मा, श्रेया मदन, ओमप्रकाश लोधी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos