{"_id":"69bc596610333f15810ff70d","slug":"pressure-to-withdraw-case-husband-accused-of-sending-obscene-photos-rampur-news-c-282-1-rmp1004-166722-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मुकदमा वापस लेने का दबाव, पति पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मुकदमा वापस लेने का दबाव, पति पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने और प्राथमिकी वापस न लेने पर उसके अश्लील फोटो रिश्तेदारों को भेजने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति दहेज की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने भाई के घर रहने लगी। भरण-पोषण के लिए उसने वाद दायर किया।
महिला के अनुसार इसके बाद पति ने वीडियो कॉल कर उस पर बहनोई के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उसने झांसा देकर कहा कि उसकी बात मानने पर उसे वापस घर ले आएगा। आरोप है कि इसके बाद पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए।
महिला का कहना है कि पति ने ये फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम किया और भरण-पोषण का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर लगातार बदनाम करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मानसिक तनाव में होने की बात कही है।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos