सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Devotees welcomed the Kalash Yatra in Begumabad by showering flowers.

Rampur News: बेगमाबाद में कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed the Kalash Yatra in Begumabad by showering flowers.
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम बेगमाबाद स्थित शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हो गया। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। यात्रा में युवक बैंड बाजों की धुन पर भक्ति नृत्य करते चल रहे थे। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
Trending Videos


सरस कथावाचक पंडित बाल व्यास ब्रिज किशोर महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथा के प्रवक्ता दयाराम लोधी ने बताया कि यह आयोजन 27 मार्च तक चलेगा। कथा का समय दोपहर एक से चार बजे तथा रात सात से 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीताराम लोधी, डोरीलाल लोधी, दिलावर सिंह लोधी, गिरधारी लाल लोधी, सीताराम गंगवार, राजीव गंगवार, प्रेम शंकर मौर्य, सुनील मौर्य, अशोक कश्यप, छोटेलाल राजपूत सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed