{"_id":"69bc591a795837b5550cc0d7","slug":"teenagers-body-found-in-pilakhar-river-police-investigating-rampur-news-c-282-1-rmp1013-166695-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीलाखार नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीलाखार नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। पीलाखार नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे केमरी के पास से बह रही पीलाखार नदी के आसपास कुछ लोग अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी उन्होंने नदी में एक शव देखा। शव को देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। थोड़ी ही देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीलाखार नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद हुआ है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पहचान कराने का प्रयास कराया जा रहा है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos