{"_id":"69bc590392606d35cb0ab81b","slug":"13000-copies-were-evaluated-on-the-second-day-rampur-news-c-282-1-rmp1027-166701-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दूसरे दिन 13 हजार कॉपियाें का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दूसरे दिन 13 हजार कॉपियाें का हुआ मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दो केंद्रों पर जारी है। दूसरे दिन 13 हजार कॉपियों की जांच की गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1017 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
बृहस्पतिवार को जनपद के राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज पर शुरू हुए मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दोनों केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पहले दिन जहां कॉपियों के मूल्यांकन की गति धीमी थी तो वहीं दूसरे दिन 13,000 कॉपियों को जांचा गया।
डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं धीरे-धीरे केंद्रों पर पहुंच रही हैं और जल्द ही सभी कॉपियां उपलब्ध हो जाएंगी। आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल की 86,652 और इंटरमीडिएट की 1,35,480 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इंटरमीडिएट के लिए 359 और हाईस्कूल के लिए 658 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दूसरे दिन 13 हजार कॉपियाें को जांचा गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर दोनों केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
Trending Videos