पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi Moradabad visit: inaugurate and lay foundation stones for projects worth 365 crore on 29th

CM Yogi Moradabad visit: 365 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास, जनसभा की तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 28 Jun 2026 12:40 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 28 Jun 2026 12:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी (29 जून) को मुरादाबाद दौरे पर आएंगे। वह बुद्धि विहार में जनसभा को संबोधित करने के साथ हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह जिले की 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Moradabad visit: inaugurate and lay foundation stones for projects worth 365 crore on 29th
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। वह जिले को 365.50 करोड़ की परियोजनाओं की साैगात देंगे। इसमें 13.15 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 229.35 करोड़ का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री बुदि्ध विहार के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को दोपहर एक बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी तक तय प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए बुदि्ध विहार के मैदान में पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। सभा स्थल की आसपास की सड़कों को भी दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी जनसभा के अलावा हरदासपुर में निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय भी जाएंगे। जहां विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे।  सीएम के निरीक्षण के लिए तीन ब्लाॅक को तैयार किया जा रहा है। यहां भी तैयारी अंतिम चरण में है। अपने दाैरे पर सीएम  जिले की 365.50 करोड़ की 63 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

इसमें नगर विधानसभा क्षेत्र की 237.88 करोड़, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की 105.74 करोड़ और मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र की 21.88 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं।

बुदि्ध विहार में बने वाॅर मेमोरियल का करेंगे लोकार्पण
मुरादाबाद जिले के प्रस्तावित दाैरे पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुदि्ध विहार में बनकर तैयार वाॅर मेमोरियल देखेंगे। वह श्रीराम वाटिका भी जाएंगे। सीएम वाॅर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका के साथ सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे।

बुदि्ध विहार फेज-दो में वाॅर मेमोरियल का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन होना बाकी है। ऐसे ही यहीं श्रीराम वाटिका भी बनी है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से बुजुर्गाों की देखभाल के लिए सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर भी बनाया गया है। सोमवार को जिले के दाैरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाॅर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका और डे केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे।

अभी तक कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी वाॅर मेमोरियल देखने भी जाएंगे। श्रीराम वाटिका काे भी देखेंगे। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के दाैरे को लेकर तैयारी चल रही है। सीएम वाॅर मेमोरियल और श्रीराम वाटिका देखेंगे। 

विधानसभा क्षेत्र लोकार्पण (परियोजनाएं) लागत शिलान्यास (परियोजनाएं) लागत
कुंदरकी 19 परियोजनाएं 39.60 करोड़ रुपये 18 परियोजनाएं 66.14 करोड़ रुपये
मुरादाबाद नगर 13 परियोजनाएं 84.06 करोड़ रुपये 11 परियोजनाएं 153.82 करोड़ रुपये
मुरादाबाद देहात 04 परियोजनाएं 12.49 करोड़ रुपये 08 परियोजनाएं 9.39 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री 29 जून को मुरादाबाद आएंगे। करीब 365.50 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। फाइनल कार्यक्रम अभी आना बाकी है। - डाॅ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम 

जनसभा को सफल बनाने में जुटी भाजपा, साैंपी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर की ओर से पार्टी कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने जनसभा को एेतिहासिक बनाने के लिए मंथन किया। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी साैंपी गई।

मंडलों से कार्यकर्ताओं के आने के लिए टेंपो और बसों का इंतजाम किया जाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

जनसभा कार्यक्रम संयोजक एवं नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क कर अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को एेतिहासिक बनाया जाएगा।

इस दाैरान एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, मनीष कुमार सिंह, वीर सिंह, अमित शर्मा, शैलेंद्र सैनी, राहुल सेठी, मंगल सिंह राजपूत, कपिल देव, नवदीप टंडन, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, कपिल गुप्ता आदि माैजूद रहे। 

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
 मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के नेतृत्व में हुई समीक्षा बैठक में हर एक बिंदु पर बारीकी से चर्चा की गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सुरक्षा का खाका खींचा, जबकि सीडीओ ने विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी सभी फाइलों और व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि 29 जून के कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर कोई प्रशासनिक या सुरक्षा संबंधी चूक नहीं होनी चाहिए।  

अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 
 मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शनिवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, उपाध्यक्ष एमडीए अनुभव सिंह और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम रूपरेखा तय की गई।  

जनसभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई
  29 जून को सीएम के प्रस्तावित आगमन को लेकर जनप्रतिनिधि शनिवार को लाइनपार पहुंचे। यहां भाजपा के लाइनपार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में विधायक रितेश गुप्ता व एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री की जनसभा में लोगों को ले जाने की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed