पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yogi public meeting Moradabad today; inauguration and foundation stone laying projects worth ₹365 crore

UP: मुरादाबाद में योगी की जनसभा आज, 365 करोड़ के प्रोजेक्टों का लोकार्पण और शिलान्यास, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 29 Jun 2026 11:14 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 11:14 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। वह करीब 365 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Yogi public meeting Moradabad today; inauguration and foundation stone laying projects worth ₹365 crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। 365 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। यहीं से मंगलवार सुबह 10.10 बजे हेलिकाॅप्टर से रामपुर के लिए रवाना होंगे। शासन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी सोमवार सुबह 11 बजे लखनऊ से बरेली पहुंचेंगे।

विज्ञापन


जहां से हेलिकाॅप्टर से पीलीभीत जिले के गांव पतरासा जाएंगे। जहां जनसभा करेंगे। विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे हेलिकाॅप्टर से मुरादाबाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। जहां सीएम समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद जनसभा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


वह निर्माणाधीन जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह सर्किट हाउस से रामपुर के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi public meeting Moradabad today; inauguration and foundation stone laying projects worth ₹365 crore
मुरादाबाद में सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

आज शहर में बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश
सोमवार की सुबह से मंगलवार को कार्यक्रम समाप्ति तक रोडवेज बसों और भारी वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा। एसपी यातायात सुरेश चंद गंगवार के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे से रोडवेज बसों का डायवर्जन शुरू हो गया है। 

बिजनौर या धामपुर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसें सीधे शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। ये बसें बागड़पुर बाईपास, टीएमयू राष्ट्रीय राजमार्ग-09 जीरो प्वाइंट दलपतपुर–काशीपुर तिराहा से हनुमान मूर्ति मार्ग से रोडवेज बस स्टेशन आएंगी। इस मार्ग की सभी बसें इसी मार्ग से वापस लौटेगीं।  

दिल्ली या अमरोहा की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसें जीरो प्वाइंट पाकबड़ा, जीरो प्वाइंट दलपतपुर, काशीपुर तिराहा होते हुए  हनुमान मूर्ति मार्ग से रोडवेज बस स्टेशन आएंगी। साथ ही इसी मार्ग से शहर से बाहर भेजी जाएंगी।

Yogi public meeting Moradabad today; inauguration and foundation stone laying projects worth ₹365 crore
मुरादाबाद में सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

शहर में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर पुलिस ने बुद्धि विहार से लेकर हरदासपुर स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा का रिहर्सल किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बुद्धि विहार स्थित कार्यक्रम स्थल पर रविवार को पुलिस अधिकारियों के अलावा उपनिरीक्षक एवं सिपाहियों को सुरक्षा व्यवस्था बरतने के लिए आवश्यक हिदायतें दी।

इधर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कमांडो भी सर्किट हाउस में आ गए हैं। पुलिस ने सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था रविवार से ही संभाल रखी है। सोमवार को एयरपोर्ट मूंढापांडे, सर्किट हाउस, जनसभा स्थल पर आठ एएसपी के नेतृत्व में 20 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 500 सिपाही और 200 महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है।

Yogi public meeting Moradabad today; inauguration and foundation stone laying projects worth ₹365 crore
सीएम के दाैरे को लेकर सुरक्षा का जायजा लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक इकाइयों में आज शाम चार बजे छुट्टी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली रोड, लाकड़ी फाजलपुर, हरथला, अगवानपुर, महलकपुर, लदावली और कांठ रोड स्थित सभी उद्योगों में कर्मचारियों व श्रमिकों की छुट्टी शाम चार बजे तक करने को कहा गया है। उपायुक्त उद्योग का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम और यातायात व्यवस्था को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।  

Yogi public meeting Moradabad today; inauguration and foundation stone laying projects worth ₹365 crore
बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे भाजपाई
 सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा की जिला कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाए।  सभी मंडलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से पूर्ण करने के आह्वान किया गया।

इस दाैरान पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, परमेश्वर लाल सैनी, नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, संजय ढाका, चौधरी हुकुम सिंह, सत्येंद्र चौधरी, गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी, डॉ. यशवीर सिंह आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed