फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi visit Amroha and Sambhal today; will inaugurate and lay foundation stones for projects worth ₹776 cr

UP: मुख्यमंत्री योगी आज अमरोहा और संभल के दाैरे पर, 776 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Sat, 18 Jul 2026 11:19 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा और संभल में 776.49 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह संभल में भूमिहीन परिवारों को कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन के पट्टे भी वितरित करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi visit Amroha and Sambhal today; will inaugurate and lay foundation stones for projects worth ₹776 cr
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा और संभल का दौरा करेंगे। सीएम अमरोहा में 207.49 करोड़ और संभल में 569 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अमरोहा में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर अपराह्न 12:45 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा।

विज्ञापन


वहां से कार द्वारा 12:55 बजे विश्वविद्यालय में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक वह जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 2:35 बजे वह वापस हेलिपैड पहुंचेंगे और 2:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर के माध्यम से संभल जिले के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे संभल जिले के बहजोई के नजदीक गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में स्थित प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन के मैदान पर पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में इमामबाड़ा और मजार ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर भूमिहीन परिवारों को पट्टे भी आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed