फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encroachment made 50 years ago in Sambhal: Bulldozer used on Imambara and Mazar built on government land

संभल में 50 साल पहले किया था कब्जा: सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा- मजार पर चला बुलडोजर, सवा करोड़ की जमीन मुक्त

Sat, 18 Jul 2026 11:43 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 11:43 AM IST
सार

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Encroachment made 50 years ago in Sambhal: Bulldozer used on Imambara and Mazar built on government land
संभल में सरकारी जमीन पर बने ढांचे तोड़ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में शुक्रवार को सरकारी जमीन पर बनाए गए इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम मजार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। वर्षों पुराने कब्जे का मामला तहसीलदार कोर्ट में चल रहा था। बेदखली का आदेश हुआ था लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए।

विज्ञापन


इसी क्रम में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर डीएम, एसपी के साथ चार थानों की फोर्स तैनात रही। ग्रामीणों को इकट्ठा नहीं होने दिया गया। डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि करीब 50 साल पहले साढ़े चार बीघा सरकारी बंजर जमीन पर कब्जा किया गया था। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।
विज्ञापन



इसमें 2950 वर्गमीटर में इमामबाड़ा और 312 वर्गमीटर में मजार बनाई गई थी।  इसी साल दो मई को लेखपाल ने तहसीलदार कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने इमामबाड़ा और मजार की देखरेख करने वाले लोगों से दस्तावेज मांगे थे लेकिन वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई को कोर्ट ने दोनों निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। शुक्रवार को पांच बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन लगाकर अवैध निमार्ण ध्वस्त करा दिए गए। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के 50 से ज्यादा जवान तैनात किए गए थे।

Encroachment made 50 years ago in Sambhal: Bulldozer used on Imambara and Mazar built on government land
अतिक्रमण हटवाने के दाैरान पुलिसबल रहा माैजूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भूमिहीन परिवारों को पट्टे आवंटित करेगा प्रशासन
डीएम ने बताया कि मुकर्रबपुर गांव में साढ़े चार बीघा जमीन बंजर के नाम पर दर्ज है। इस जमीन से अवैध निर्माण हटा दिए गए हैं। कहा कि गांव में कुछ भूमिहीन परिवार भी हैं। प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी कि यह जमीन उन भूमिहीन परिवारों को पट्टे पर आवंटित की जाए। ताकि उनको राहत मिल सके। इसके लिए तहसील की टीम को निर्देश जारी किए जाएंगे। जिससे प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जा सके।

Encroachment made 50 years ago in Sambhal: Bulldozer used on Imambara and Mazar built on government land
संभल में सरकारी जमीन पर बने ढांचे तोड़ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिले में जहां भी सरकारी जमीनों पर कब्जे हैं, हटाए जाएंगे। जो कब्जे हटा दिए गए हैं, उनके संरक्षण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि फिर कोई कब्जा न कर सके। गांव मुकर्रबपुर में कब्जा मुक्त की गई जमीन पर भूमिहीन परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे। - अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल

अवैध कब्जों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान चार थानों की फोर्स भेजी गई। इसके अलावा पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात किए गए। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई है। उक्त जमीन पर 50 वर्ष से कब्जा था। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed