{"_id":"69bf0236b59982330c04dea0","slug":"contractor-dies-in-car-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-859702-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार की टक्कर से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार की टक्कर से ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर रोडवेज पर प्रेम वंडर लैंड के पास शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कार की टक्कर से ठेकेदार शावेज खान (35) की मौत हो गई।
हादसे के समय वह अपने एक दोस्त नदीम को फैक्टरी लेने के बाद घर लौट रहे थे। मुगलपुरा के जामा मस्जिद गली नंबर दो में रहने वाले शावेज खान ठेके पर पुताई का कार्य कराते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह रामपुर रोड पर अपने साथी नदीम को फैक्टरी से लेने कार से गए थे। उन्होंने अपने साथी को कार में बैठा लिया और घर लौट रहे थे।
प्रेम वंडर लैंड से गुलाबबाड़ी चुंगी की ओर चल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे उन्होंने कार लगा दी और टॉयलेट करने लगे। इसके बाद वह ड्राइविंग की सीट पर बैठने जा रहे थे, इसी दौरान बराबर से एक कार तेजी से निकली और उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए।
नदीम और अन्य लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की वजह से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली कार और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos