सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dumper driver injured in collision between soil-laden dumper and pickup truck.

Moradabad News: मिट्टी भरे डंपर और पिकअप की भिड़ंत में डंपर चालक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver injured in collision between soil-laden dumper and pickup truck.
विज्ञापन
कांठ। सोमवार की सुबह कांठ में कांवड़ पथ मार्ग पर मिट्टी भरे तेज रफ्तार और सामने से आ रही आईसक्रीम भरी पिकअप में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे जेसीबी की मदद से डंपर के केबिन से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कांठ क्षेत्र के गांव संदलीपुर में चल रहे मिट्टी खनन के परिवहन में लगा डंपर सोमवार की सुबह कांवड़ पथ मार्ग से होते हुए मिट्टी लेकर जा रहा था, वहीं उत्तराखंड के जसपुर से आईसक्रीम लेकर एक पिकअप अगवानपुर जा रही थी। जब दोनों वाहन कांठ क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर से आगे मोड़ पर पहुंचे तो रफ्तार तेज होने के कारण दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई और दो भागों में बंट गई। वहीं डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। जहां दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए तो वहीं डंपर चालक किशन पुत्र डालचंद्र निवासी फत्तेहपुर बिश्नोई थाना छजलैट डंपर के क्षतिग्रस्त केबिल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिकअप चालक राहुल पुत्र सुखदेव निवासी मिर्जापुर थाना शेरकोट जिला बिजनौर सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसएचओ सुदेश पाल सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद और जेसीबी के माध्यम से डंपर के केबिन में फंसे चालक किशन को बाहर निकलवाकर इलाज के लिए मुरादाबाद भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed