फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity department team and police attacked; shots fired.

Moradabad News: बिजली विभाग की टीम और पुलिस पर हमला, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team and police attacked; shots fired.
भगतपुर। खैरखाता गांव में बिजली के फॉल्ट की शिकायत दूर करने पहुंची बिजली विभाग की टीम और पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचे से फायर भी किया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर दो सगे भाई और उनकी पत्नियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सरकड़ा खास बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता राजेश कुमार ने भगतपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायत पर सहकर्मी और पुलिसकर्मियों के साथ भगतपुर क्षेत्र के गांव खैरखाता पहुंचे थे। आरोप है कि फॉल्ट वाले स्थान पर पहुंचने पर लोगों ने उनके और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। टीम को सरकारी कार्य करने से रोकते हुए हाथापाई भी की गई। आरोप है कि भोपाल सिंह तमंचा लेकर आया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि टीम के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता के अनुसार, आरोपियों के विरोध के कारण बिजली का काम पूरा नहीं हो सका। इससे गांव के करीब 80 बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं के परिसर प्रभावित हो रहे हैं और विद्युत सप्लाई में समस्या आ रही है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले में भोपाल सिंह, उसके भाई शक्ति सिंह, भोपाल की पत्नी और शक्ति सिंह की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed