फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property worth Rs 2.37 crore of a family running a slaughterhouse at home has been seized.

Moradabad: भोजपुर में अवैध स्लॉटर हाउस चलाने वाले परिवार पर शिकंजा, 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 08 Aug 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:14 AM IST
सार

भोजपुर में अवैध स्लॉटर हाउस चलाने वाले परिवार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस ने 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति, जिसमें मकान, थार, कार और स्कूटी शामिल हैं, कुर्क कर ली।

विज्ञापन
Property worth Rs 2.37 crore of a family running a slaughterhouse at home has been seized.
भोजपुर इलाके में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

भोजपुर के एक परिवार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। यह परिवार अपने ही घर में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस चला रहा था। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। अवैध रूप से अर्जित की गई रकम से खरीदी गई थार जब्त की गई है।

विज्ञापन


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि चार जनवरी 2026 को भोजपुर के जामा मस्जिद मोहल्ले में तौकीर के मकान में पुलिस ने दबिश दी थी। इस मकान से पुलिस को 420 किलो मीट, औजार और अन्य सामान मिला था।
विज्ञापन


मौके से पांच लोग भी गिरफ्तार किए गए थे। इस मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसकी जांच में सामने आया है कि भोजपुर के जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी आरोपी तौकीर, उसका बेटा तौहीद और पोता तफशीर अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध रूप से स्लॉटर हाउस चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई थी। आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई थी। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सीओ आशीष प्रताप सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार ने पुलिस की टीम के साथ जामा मस्जिद मोहल्ले में तौकीर का 804 वर्गमीटर में बना दो मंजिला मकान, एक थार गाड़ी, एक कार और स्कूटी कुर्क की है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कुर्क की संपत्ति की कीमत दो करोड़ 37 लाख 39 हजार 297 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed