{"_id":"6a76fcb575628ee2f0023473","slug":"interpol-assistance-will-be-sought-for-the-arrest-of-shariq-sathamastermind-behind-the-sambhal-violence-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sambhal violence: मास्टरमाइंड शारिक साठा की गिरफ्तारी को ली जाएगी इंटरपोल की मदद, बवाल से बदला सुरक्षा ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal violence: मास्टरमाइंड शारिक साठा की गिरफ्तारी को ली जाएगी इंटरपोल की मदद, बवाल से बदला सुरक्षा ढांचा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:02 PM IST
सार
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। शारिक साठा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी है। एसपी ने कहा कि इंटरपोल की मदद लेंगे। लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 16
संभल हिंसा का मुख्य आरोपी शरिक साटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संभल शहर की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को शहर में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल शारिक साठा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी में है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इसके लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। पूर्व के प्रयासों में उसकी गिरफ्तारी न होने पर उसे भगोड़ा घोषित करने के साथ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।
संभल बवाल पर केंद्रित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानमंडल में पेश होने के बाद पुलिस ने इस मामले में फिर तेजी पकड़ ली है। बवाल के बाद पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाते हुए कई गिरफ्तारियां की थीं। बाद में एसआईटी ने पूरे मामले की जांच की तो शारिक साठा को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया था। धर-पकड़ अभियान में शारिक साठा गिरोह के मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस गिरफ्तार हुए थे।
एसपी ने बताया कि एसआईटी की पूछताछ में इन्होंने बवाल के दौरान गोली चलाने की बात स्वीकारने के साथ शारिक साठा को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। तब से पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी है। उसके दुबई में होने की जानकारी के बाद उसे भगोड़ा घोषित करने के साथ उसके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एसपी ने कहा कि अब इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
2 of 16
संभल में पथराव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
साठा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति पर हो चुकी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि बवाल के मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित होने के बाद शारिक साठा की दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को शासन के पक्ष में कराया जा चुका है। यह संपत्ति संभल के दीपा सराय और हिंदूपुरा खेड़ा में थी।
3 of 16
दीपा सराय का शारिक साठा
- फोटो : अमर उजाला
शारिक साठा पर दर्ज हैं 60 मुकदमे
पुलिस ने बताया कि शारिक साठा सोना और हथियार की तस्करी और नकली नोट के धंधे से जुड़ा है। वह देश के वाहन चोर के रूप में भी कुख्यात है। उसके खिलाफ वाहन चोरी के मामलों समेत कुल 60 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक सट्टा के घर की कुर्की (फाइल)
- फोटो : संवाद
बवाल में गई थी पांच की जान
संभल में 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। हालांकि एक परिवार द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने से रिकॉर्ड में बवाल में मरने वालों की संख्या चार दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 16
एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई
- फोटो : संवाद
बवाल के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी हो चुका है। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इंटरपोल से मदद ली जाएगी। उसके दुबई में होने की जानकारी मिली है। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।