सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers expressed their displeasure over sending five poles instead of ten.

Moradabad News: दस के बजाए पांच खंभे भेजने पर किसानों ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their displeasure over sending five poles instead of ten.
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में शुक्रवार सुबह टूटे पड़े करंट प्रवाहित बिजली के तार से एक किसान के बैल की मौत हो जाने और किसान को विद्युत करंट का झटका लगने की घटना के बाद आखिरकार विद्युत विभाग चेता। शनिवार दोपहर बाद मौके पर विद्युत पोल भेजकर नए पोल लगाने का काम शुरू कराया। हालांकि दस पोल लगने के स्थान पर केवल पांच पोल भेजे जाने पर संबंधित क्षेत्र के नलकूप उपभोक्ता किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
Trending Videos

सहसपुर गांव के जंगल में जो चकरोड खंडुआ गांव की आबादी की ओर जा रहा है उस इलाके में सहसपुर के अनेक किसानों के निजी विद्युत नलकूप लगे हैं। इन नलकूपों को सहसपुर विद्युत उपखंड में आने वाले सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। यहां एक ट्यूबवेल के पास लगे डबल पोल वाले विद्युत ट्रांसफार्मर तक तो हाईटेंशन लाइन आ रही है और यहां से आसपास के कई विद्युत नलकूपों को जो एलटी लाइन जा रही है वह खेतों में बांस बल्ली गाड़कर उन पर तार खींचकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के ऐसी ही एलटी लाइन की बांस बल्ली गिर जाने से करंट प्रवाहित विद्युत तार टूटकर चकरोड पर गिर गया। शुक्रवार सुबह सहसपुर के मोहल्ला गढ़ी निवासी किसान शराफत हुसैन जब अपनी डनलप गाड़ी लेकर अपने खेत पर जा रहे थे तभी टूटे पड़े करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आकर उनके एक बैल की मौत हो गई थी तथा स्वयं विद्युत करंट का झटका लगने से वह भी चोटिल हो गए थे।
शुक्रवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से क्षेत्र के नलकूप उपभोक्ता किसानों ने विद्युत लाइन के जर्जर तार बदले जाने और नए विद्युत लगवाने की मांग उठाई थी। विधायक के कहने पर अधिशासी अभियंता विद्युत खंड मुरादाबाद ने शुक्रवार दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को यह कहकर शांत किया था कि शनिवार सुबह से ही नई विद्युत लाइन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। शनिवार सुबह संबंधित इलाके अनेक किसान जंगल में पहुंच गए थे लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी शनिवार दोपहर बाद मौके पर पांच सीमेंटेड विद्युत पोल लेकर पहुंचे।
किसानों ने विद्युत कर्मियों को घेरकर इस बात पर नाराजगी जताई कि जब मौके पर जरूरत दस नए विद्युत पोलों की है तब केवल पांच विद्युत पोल ही क्यों भेजे गए हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि जरूरत के मुताबिक सभी वैकल्पिक बांस बल्ली हटाकर नए विद्युत पोल लगाए जाएं और समस्त पुराना जर्जर तार हटाकर नया विद्युत तार लगवाया जाए।
किसानों मनीष शर्मा, सादिक हुसैन, आलमगीर, शराफत हुसैन आदि ने मौके पर विद्युत कर्मियों को एचटी और एलटी लाइन ऊपर-नीचे एक साथ जाने, ऊपर की लाइन में कोई जाल न लगा होने आदि समस्याएं भी दिखाईं। इस संबंध में सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता महेंद्र सिंह रवि ने बताया कि फिलहाल विद्युत उपकेंद्र पर जो नए पोल उपलब्ध हैं उन्हें लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed