UP: कुल्हाड़ी से पति ने काट डाला, पोस्टमार्टम को लेकर हुआ ड्रामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, सिपाही की वर्दी फटी
यूपी के अमोरहा जिले में घरेलू कलह में सिर में कुल्हाड़ी मारकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम कराने को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। सिपाही की वर्दी फट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। अमरोहा के रहरा थाना इलाके के गांव पौरारा में शनिवार रात मामूली घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी उर्मिला (60) की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई।
रहरा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि मजदूर रामफल सिंह के सात बच्चे हैं। रामफल और उसकी पत्नी उर्मिला (60) के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ।
आरोप है कि तैश में आकर रामफल ने उर्मिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को उसके बेटे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटों ने किया विरोध
अस्पताल से मिली सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, इस पर मृतका के दो बेटों ने विरोध किया। पुलिस ने समझाया कि मामला हत्या का है और कानूनी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम जरूरी है, लेकिन परिजन शव न ले जाने देने पर अड़ गए।
धक्का-मुक्की में सिपाही की वर्दी भी फटी
इस दौरान तीखी बहस के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। हंगामे के बीच, मृतका के भाई बदायूं के थाना सहसवान के गांव मचोना की मड़ैया निवासी महावीर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रामफल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी रामफल को गिरफ्तार कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.