सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral

सोशल मीडिया पर छाया IPS कपल: बिश्नोई-अंशिका की शादी का कार्ड और तस्वीरें वायरल, साथ किया काम, अब लेंगे फेरे

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 07 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अफसरों का तीन दिवसीय विवाह समारोह 28 से 30 मार्च तक राजस्थान में होगा। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral
आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी पुलिस के दो तेजतर्रार आईपीएस अफसर जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यूजर लगातार शादी पर चर्चा कर रहे हैं।

Trending Videos

IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral
आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के बाड़मेर निवासी और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का विवाह बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा से होने जा रहा है। दोनों आईपीएस अफसरों का तीन दिवसीय वैवाहिक समारोह 28 मार्च से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुताबिक 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral
होली खेलते एसपी केके विश्नोई - फोटो : संवाद

इसके बाद 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा। 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपी के कई नेता, प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral
पुलिस फोर्स के साथ संभल एसपी - फोटो : अमर उजाला

संभल में अपनी सख्त कार्यशैली और तेजतर्रार फैसलों के कारण चर्चा में रहने वाले कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस और राजस्थान के बाड़मेर के मूल निवासी हैं। हाल ही में होली के दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह बरेली में एसपी दक्षिणी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

IPS couple dominates social media: Bishnoi and Anshika wedding card and photos go viral
आईपीएस अंशिका वर्मा और केके विश्नोई - फोटो : संवाद
दिलचस्प बात यह है कि दोनों अफसर पहले गोरखपुर में एक साथ काम कर चुके हैं। अब उनका रिश्ता शादी के बंधन में बदलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed