मां-भाई को मार मंदिर पहुंची बेटी: खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमती रही युवती, दोहरे हत्याकांड से सनसनी
कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर गांव में19 वर्षीय युवती ने सरिया और खूंटे से हमला कर अपनी मां और भाई हत्या कर दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर थे। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में बुधवार की शाम 19 वर्षीय युवती ने अपनी मां मुन्नी देवी (56) और भाई अर्जुन (22) की सरिया और खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
घटना के समय परिवार के अन्य लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव निवासी मुन्नी देवी के परिवार में दो बेटे राजीव, अर्जुन और तीन बेटियां सोनिया, भूरी और एक बेटी मानसिक रूप से कमजोर है।
बताया जा रहा है कि मुन्नी के पति मदन सिंह की ट्रेन की चपेट में आकर मौत गई थी। उसका बड़ा बेटा राजीव बहन सोनिया और भूरी के साथ गेहूं कटाई करने के लिए गए थे। घर में अर्जुन और मां मुन्नी देवी मौजूद थी।
मुन्नी की मानसिक रूप से कमजोर बेटी पिछले कुछ दिनों से अचानक हमलावर हो जाती थी। वह किसी को नुकसान न पहुंचा दे इसके लिए परिवार वाले उसे बांधकर रखते थे। शाम को करीब छह बजे युवती ने हाथ में बंधी रस्सी किसी तरह से खोल ली और पास में रखा सरिया और खूंटा उठा लिया। इसके बाद बर्तन धो रही मुन्नी पर हमला कर दिया।
मां की चीख पुकार सुनकर छोटा बेटा अर्जुन उससे बचाने दौड़ा तो उस पर हमला कर दिया। युवती ने पीट पीटकर दोनों की हत्या कर दी। आस पड़ोस के लोगों ने दोनों के शव घर में पड़े देखे तो शोर मचा दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर राजीव और उसकी दोनों बहनें खेत से आ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कांठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था। हत्या के बाद युवती खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमते हुए मंदिर पहुंच गई।

कमेंट
कमेंट X