{"_id":"69e9c8408ef51116a60ac18d","slug":"young-woman-beats-mother-and-brother-to-death-with-stake-in-moradabad-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां और भाई का कत्ल: खून से सना खूंटा ले गांव में घूमी युवती, खाली हो गए रास्ते; पुलिस से कहा-हां मैंने ही मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और भाई का कत्ल: खून से सना खूंटा ले गांव में घूमी युवती, खाली हो गए रास्ते; पुलिस से कहा-हां मैंने ही मारा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
मुरादाबाद के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में एक युवती ने अपनी मां और भाई की खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद के कांठ में मां और भाई की हत्या करने के बाद उन्नीस साल की यह युवती खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमी। घर से निकलकर जिधर-जिधर से वह गुजरी रास्ते खाली होते चले गए। घर के बाहर खेल रहे बच्चों को परिवार वालों ने घरों के भीतर कर लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि एक बार को तो ऐसा लग रहा था कि मानो अगर कोई उसे टोक देता तो उस पर भी हमला कर देती।
वह मंदिर के पास पहुंच गई थी। जब पुलिस पहुंची तो खून से सना खूंटा पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की भीड़ भी यहां पहुंच गई थी। सभी के सामने चीख-चीखकर कहने लगी कि उसने ही अपनी मां और भाई को मारा है।
Trending Videos
2 of 11
कांठ में मां-बेटे की मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
भैंसली जमालपुर निवासी मदन की मौत चार साल पहले हो गई थी। उसका शव मतलबपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला था। अब घर में मुन्नी ही अपने बच्चों के साथ रहती थी। मां और भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुन्नी की यह बेटी दो साल से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
उसका इलाज भी चल रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। स्थिति यह हो गई कि परिवार वाले उसे घर पर रस्सी से बांधकर रखते थे। जब सामान्य व्यवहार करने लगती थी तो खोल देते थे।
4 of 11
हत्यारोपी बेटी
- फोटो : संवाद
बुधवार की शाम को वह अचानक हमलावर हो गई। हाथ पैर में बंधी रस्सी किसी तरह से खोल ली और भाई अर्जुन के सिर पर खूंटा मार दिया। घर के आंगन में बर्तन में धो रही मां मुन्नी बचाने आई तो उस पर भी खूंटे से वार कर दिया। बाद में दोनों पर खूंटों से वार करती रही।
विज्ञापन
5 of 11
कांठ में अर्जुन की जान गई
- फोटो : संवाद
ग्रामीणों का कहना है कि खूंटा खून से सना हुआ था। मां और भाई की हत्या करने के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर मंदिर तक गई। इस बीच में रास्ते खाली हो गए थे। गांव में दहशत फैल गई थी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद युवती को हिरासत में ले लिया। इस दौरान युवती ने पुलिस के सामने ही कहा कि उसने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X