सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Board Results: Moradabad Students Shine—Abhishek Ranks 7th in Intermediate, Shikha Ranks 6th in High School

UP Board Result: मुरादाबाद के छात्रों का जलवा, इंटर में अभिषेक 7वें, हाईस्कूल में शिखा छठे स्थान पर

अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 23 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड 2026 के परिणाम में मुरादाबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटर में अभिषेक ने प्रदेश में 7वां और हाईस्कूल में शिखा दक्ष ने 6वां स्थान हासिल किया। कनक सिंह और मोहम्मद जैद ने 10वां स्थान पाया। रिजल्ट के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।

UP Board Results: Moradabad Students Shine—Abhishek Ranks 7th in Intermediate, Shikha Ranks 6th in High School
मुरादाबाद में परीक्षा परिणाम आने के बाद जश्न मनाते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार मुरादाबाद जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Trending Videos


यूपी बोर्ड के घोषित परिणाम में मुरादाबाद के मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में अभिषेक ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वह कांठ क्षेत्र स्थित केशर जहां कायमुद्दीन इंटर कॉलेज, मान नगर के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल परीक्षा में बिलारी के डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा दक्ष ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में कांठ क्षेत्र के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

एमडीआईसी पट्टी मोड़ा के छात्र कनक सिंह और पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मोड़ा के मोहम्मद जैद ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद जिले के विभिन्न स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
भविष्य के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
DigiLocker पर भी उपलब्ध है परिणाम

रामपुर में इंटर के टाॅपर

सेजल आर्या – 451/500 (90.20%)  श्यामा देवी इंटर कॉलेज, रास डांडिया, मिलक, रामपुर
मंतशा – 449/500 (89.80%) कालावती कन्या इंटर कॉलेज, धनैली उत्तरी, मिलक, रामपुर
प्रियांशी – 446/500 (89.20%) रीता पब्लिक इंटर कॉलेज, परम, मिलक, रामपुर
मेनका – 440/500 (88.00%) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिलक, रामपुर
स्वेता – 439/500 (87.80%) डी.वी. सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, भैंसोरी, रामपुर
शाहरीन – 448/500 (89.60%) के.के.एम.पी. इंटर कॉलेज, सरकथल टांडा, रामपुर
अंश कुमार – 441/500 (88.20%) एम.डी.वी.एम. इंटर कॉलेज, बिलासपुर, रामपुर
सरिता – 437/500 (87.40%) बाल विद्या इंटर कॉलेज, महमूदपुर, पटवाई रामपुर
कशिश – 438/500 (87.60%) बाल विद्या इंटर कॉलेज, महमूदपुर पटवाई रामपुर
राधिका – 438/500 (87.60%) राजकीय इंटर कॉलेज, धमौरा, मिलक, रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed