सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: दो साल से बीमार थी युवती, पांच दिन से थी ज्यादा परेशान; मां और भाई का कत्ल करने वाली युवती पर बड़ा खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 02:30 PM IST
सार

मुरादाबाद में मां और भाई की हत्या की आरोपी युवती दो साल से बीमार चल रही थी। वह पांच दिन से ज्यादा परेशान थी। वह घरवालों पर हमला करने की कोशिश कर रही थी। साथ ही बाहर जाने का भी प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
Young Woman Had Been Ill for 2 Years in Severe Distress for Past Five Days young she Murder Mother and Brother
कांठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद में मां और भाई की हत्या की आरोपी युवती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवती दो साल से बीमार चल रही थी। वह पांच दिन से ज्यादा परेशान थी। बार-बार परिवार के लोगों पर हमला करने के लिए दौड़ रही थी। जिस कारण उसे बंधक बनाकर रखा गया था। बुधवार की शाम वह बंधक मुक्त हो गई और उसने हमला कर दिया था। इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वह बार-बार परिवार के लोगों पर हमला करने के साथ ही घर से बाहर भाग रही थी। जिस कारण उसे बांध दिया गया था। 



बुधवार को उसकी देखभाल के लिए मां और छोटा भाई घर रुके थे। पता नहीं कैसे अपने हाथों की रस्सी खोल ली और हमला कर मां बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

Trending Videos
Young Woman Had Been Ill for 2 Years in Severe Distress for Past Five Days young she Murder Mother and Brother
कांठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद

युवती ने खूंटे से पीट-पीटकर मां और भाई को मार डाला
मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में बुधवार की शाम करीब छह बजे 19 वर्षीय एक युवती ने अपनी मां मुन्नी देवी (56) और भाई अर्जुन (22) की सरिया और खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Young Woman Had Been Ill for 2 Years in Severe Distress for Past Five Days young she Murder Mother and Brother
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव निवासी मुन्नी देवी के परिवार में दो बेटे राजीव, अर्जुन और तीन बेटियां सोनिया, भूरी और एक मानसिक रूप से कमजोर बेटी है। मुन्नी के पति की मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम मुन्नी का बड़ा बेटा राजीव अपनी बहन सोनिया और भूरी के साथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर गया था, जबकि घर में अर्जुन अपनी मां मुन्नी देवी के साथ मौजूद था।

Young Woman Had Been Ill for 2 Years in Severe Distress for Past Five Days young she Murder Mother and Brother
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटी - फोटो : संवाद

मुन्नी की मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर के आंगन में एक साइड पड़ी चारपाई पर थी और रस्सी से बंधी थी। अर्जुन भी आंगन में दूसरी चारपाई पर सो रहा था। अचानक मानसिक रूप से कमजोर युवती उग्र हो गई और हाथ-पांव पर बंधी रस्सी खोल ली। आंगन में पड़ा खूंटा उठाया और चारपाई पर सो रहे अपने भाई अर्जुन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के आंगन में बर्तन धो रहीं मुन्नी बेटे को बचाने के लिए आईं तो युवती ने उन पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन
Young Woman Had Been Ill for 2 Years in Severe Distress for Past Five Days young she Murder Mother and Brother
जान गंवाने वाला अर्जुन - फोटो : संवाद

परिजन घर आए तो पुलिस को दी गई सूचना
मां-बेटे बुरी तरह घायल होकर आंगन में ही गिर गए। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। वारदात की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी खेत से घर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कांठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed