सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad murder Businessman murder wife Enraged over going to gym

UP: 'जिम मत जाया करो, लेकिन वो मानती नहीं थी', नाराज कारोबारी ने पत्नी का किया कत्ल; इसलिए बेड पर डाल दी लाश

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मुरादाबाद में जिम जाने से नाराज कारोबारी ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सुबह से शाम तक घर में शव बेड पर पड़ा रहा। शाम को पुलिस को सूचना दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने कहानी सुनाई। लेकिन सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया।

Moradabad murder Businessman murder wife Enraged over going to gym
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में डबल फाटक के पास बुधवार को जिम जाने से नाराज स्क्रैप व्यापारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता (35) की शटर खोलने वाले हैंडल से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात को सुबह दस बजे अंजाम दिया। उसने हत्या की वारदात को हादसा दर्शाने की भी कोशिश की। 
Trending Videos


पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। बहुत खून बह रहा है, लेकिन हालात देखकर पुलिस को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल लिया। उसका कहना था कि वह पत्नी से रोज कहता था कि जिम मत जाया करो लेकिन वह मानती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कटघर क्षेत्र में डबल फाटक के पास टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की शादी दस साल पहले रामपुर जिले के बेलदारान निवासी पूनम गुप्ता के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी आराध्या भी है। 

शोभित की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाती थीं। शोभित इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर शोभित और पूनम के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार की भी पूनम जिम गई थीं। 

सुबह करीब दस बजे पूनम जिम से घर लौटीं तो पति से फिर विवाद हुआ। उस वक्त उनकी बेटी स्कूल जा चुकी थी। विवाद के बीच गुस्साए शोभित ने घर में रखे दुकान का शटर खोलने वाला हैंडल पत्नी के सिर पर मारकर हत्या कर दी। 

इसके बाद पत्नी के शव को बेड पर रख दिया। शाम करीब छह बजे आरोपी ने एंबुलेंस को और 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर पत्नी के गिरकर घायल होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। 

इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। सख्ती से की गई पूछताछ में उसने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

बेड पर पड़ा रहा शव, बचने की साजिश रचता रहा शोभित
शोभित ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या को हादसा दिखाने और खुद को बचाने के लिए साजिश रची। दोपहर में स्कूल से आई बेटी ने अपनी मां के बारे में पूछताछ की तो शोभित ने उसे बताया कि वह बाहर गई है। शाम तक वापस आ जाएगी। 

इसके बाद आरोपी ने बेटी को खाना खिलाया और दूसरे कमरे में सुला दिया। शाम को आरोपी ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की। उसने बताया कि घर में काम करते समय उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर में चोट थी और उसकी मौत भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed