सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wedding Procession Did Not Arrive Bride Left Waiting in Mandap

UP: बरात नहीं आई, मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन, दहेज मांग और शोषण के आरोप; रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शादी टूट गई। दूल्हा पक्ष ने सोने व 15 लाख रुपये मांगे। दुल्हन ने दूल्हे पर जबरदस्ती का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

Wedding Procession Did Not Arrive Bride Left Waiting in Mandap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

क्षेत्र के करनपुर गांव में बुधवार को एक बेटी की शादी दहेज लोभ और उत्पीड़न की भेंट चढ़ गई। तय तिथि पर दूल्हा पक्ष के बारात लेकर न पहुंचने से दुल्हन पक्ष को गहरा सदमा लगा और खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। रतनपुर कला स्थित ख्वाजा बैंक्विट हॉल में 22 अप्रैल को आयोजित इस शादी में सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन दूल्हा पक्ष की मांगों ने पूरे समारोह को विवाद और अपमान में बदल दिया।

Trending Videos


करनपुर निवासी एक किसान ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता लगभग एक वर्ष पूर्व थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव कुरी वरैठा निवासी बिन यामीन के साथ तय किया था। दोनों परिवारों की सहमति से 22 अप्रैल की तारीख शादी के लिए निर्धारित की गई थी। दुल्हन पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सभी इंतजाम किए थे। बैंक्विट हॉल में मेहमानों की भीड़, सजे हुए मंडप और रस्मों की तैयारियों के बीच दुल्हन अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के लिए उत्सुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दूल्हा पक्ष की नीयत पहले से ही संदेह के घेरे में थी। 19 अप्रैल को इस संबंध में पाकबड़ा थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें यह तय हुआ कि बिना किसी अतिरिक्त मांग के निर्धारित तिथि पर बारात आएगी और विवाह संपन्न होगा। बावजूद इसके, दूल्हा पक्ष ने समझौते का पालन नहीं किया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, शादी वाले दिन बिचौलिए के माध्यम से फोन कर दूल्हा पक्ष ने अचानक दहेज की नई मांग रख दी। आरोप है कि परिजन अबरार, रशीदा उपसिफा, आयशा, महक, गुलनाज, नूरानी को सोने की चेन, सोने के कंगन और 15 लाख रुपये नकद देने की शर्त रखी गई और स्पष्ट कहा गया कि मांग पूरी न होने पर बारात नहीं लाई जाएगी। दुल्हन पक्ष ने इसे गैरकानूनी बताते हुए मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात नहीं आई।

दुल्हन ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले बिन यामीन ने बहाने से उसे डीगरपुर स्थित अपनी दुकान पर बुलाया और ऊपर कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पूरी घटना से आहत परिवार ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed