सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assistant Teacher Dies of Heart Attack While on Her Way to School Duty in Sambhal

UP: स्कूल जा रही टीचर की मौत, कब्रिस्तान फाटक खुला देख बहुत खुश थी अर्चना; पार करते ही आ गया हार्ट अटैक

संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 23 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के वैशाली नगर निवासी अर्चना कुमारी पति महावीर सिंह कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव काजीवाला के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। उनकी नियुक्ति वर्ष 2020 में हुई थी।

Assistant Teacher Dies of Heart Attack While on Her Way to School Duty in Sambhal
शिक्षिका अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के संभल स्थित कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के काजीवाला प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी की स्कूल जाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह निजी वाहन से स्कूल जा रही थीं। तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में शिक्षक उनके शव को बीआरसी परिसर में ले आए। 

Trending Videos

पति निजी बैंक में कर्मचारी
जिला गाजियाबाद के वैशाली नगर निवासी अर्चना कुमारी पति महावीर सिंह कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव काजीवाला के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। उनकी नियुक्ति वर्ष 2020 में हुई थी। उनके पति दिल्ली में एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं। वह पिछले दो वर्षों से चंदौसी के विकास नगर में किराये के मकान पर रह रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान रेलवे फाटक के पास बिगड़ी तबीयत
दो महीने पहले उनका ट्यूमर का ऑपरेशन भी हुआ था। वह रोजाना अन्य शिक्षिकाओं के साथ एक वाहन से स्कूल जाती थीं। कार चालक पप्पू निवासी लखनेटा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे वह उन्हें स्कूल ले जा रहा था। तभी कब्रिस्तान रेलवे फाटक के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दो-तीन अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया।  आखिर में आजाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही अन्य शिक्षक अस्पताल पहुंच गए और वहां से उनके शव को मौलागढ़ स्थित बीआरसी परिसर में ले आए। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए।

आज जल्दी पहुंच जाएंगे… आखिरी सफर की वो बात
कब्रिस्तान रेलवे फाटक खुला देख शिक्षिका के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। उन्होंने चालक से कहा था भैया- आज तो हम स्कूल जल्दी पहुंच जाएंगे, फाटक खुला मिला है। शिक्षिका के द्वारा कही गई यह सामान्य सी बात उस समय किसी ने गंभीरता से नहीं ली लेकिन कुछ ही देर बाद वही उनके जीवन की आखिरी बात साबित हुई। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और हालात गंभीर हो गए। स्कूल पहुंचने की जल्दी में निकलीं शिक्षिका फिर कभी लौटकर नहीं आ सकीं। उनकी यह मासूम सी बात अब सुनने वालों की आंखें नम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed