{"_id":"69ee78ee15b0b7d14d034dd4","slug":"a-heap-of-problems-at-bisauli-gate-and-sikri-gate-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128838-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिसौली गेट और सीकरी गेट में समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिसौली गेट और सीकरी गेट में समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के बाजारों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी में दुकानदारों और राहगीरों को ठंडा पानी भी नहीं मिल पा रहा। यही हाल बिसौली गेट और सीकरी गेट के बाजार का है। बिसौली गेट पर जाम की समस्या अहम है। यहां दिन भर बार-बार जाम लगने से लोग परेशान हैं। दुकानदारों ने वनवे ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।
वहीं मदनमोहन मंदरि के पास कूड़े का ढेर लगा रहने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। दुकानदारों का कहना है कि यहां कूड़े का ढेर लगना बंद हो और उसी स्थान पर वाटर कूलर लगाया जाए। जिससे बाजार के दुकानदारों और राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके।
उधर सीकरी गेट पर सलीम पुलिया के दोनों ओर नाले पर ओट नहीं लगी है। जिससे बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। पुलिया का ढलान सही नहीं है। पुलिया से स्नेहलता स्कूल तक की सड़क भी उखड़ गई है। यहां लगी हाईमास्क लाइट भी मय पोल के एक साल पहले हटा दी गई। हालांकि सलीम की पुलिया के पास से पुलिस चौकी होते हुए लक्ष्मणगंज तक की सड़क का निर्माण पालिका ने हाल ही में कराया है। लेकिन फुटपाथ की इंटरलॉकिंग नीची होने से जलभराव हो जाता है। दुकानदारों को परेशानी होती है। यहां पुलिस चौकी के पास रखा वाटर कूलर खराब है।
-- -- -- -
ये हैं समस्याएं
बिसौली गैट पर मदनमोहन मंदिर के पास कूड़े का ढेर हटना चाहिए
मंदिर के पास ही वाटर कूलर लगना चाहिए, जिससे राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके
बिसौली गेट पर बार-बार लगने वाले वाहन से निजात दिलाने का वन वे किया जाना चाहिए
सीकरी गेट सलीम की पुलिया पर नाले के दोनों ओर ओट बनाई जानी चाहिए
सलीम की पुलिया पर लगी हाईमास्क लाइट एक साल पहले हटा दी गई, फिर लगाई जाए
पुलिया का ढलान सही करान कर स्नेहलता स्कूल तक सीसी सड़क का निर्माण होना चाहिए
सीकरी गेट पर डाली गई सड़क निर्माण के बाद फुटपाथ की इंटरलॉकिंग कराई जानी चाहिए
सीकरी गेट पर सड़क किनारे लगने वाले ठेले खौमचे के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाए
-- -- --
सलीम की पुलिया पर उनकी लैब है। पुलिया का ढलान सही नहीं है और एक ओर से सड़क भी उखड़ गई है। नाला निर्माण के चलते यहां सुबह-शाम जलभराव रहता है। पुलिया के दोनों ओर नाले पर ओट नहीं लगाई गई है। बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है।
अमान, सीकरी गेट
-- --
यहां सफाई तो नियमित होती है, लेकिन सड़क किनारे ठेले खौमचे अधिक संख्या में खड़े होने से वाहनों के आवागमन और दुकानदारी में परेशानी होती है। ठेले खौमचे के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाए।
शादाब, सीकरी गेट
-- --
सीकरी गेट पर सड़क निर्माण तो हो गया लेकिन निर्माण के बाद फुटपाथ नीचे हो गए। जिससे नाला निर्माण के दौरान नालियां उफनने से जलभराव हो जाता है। दुकान पर आने जाने में परेशानी होती है।
अजीम, सीकरी गेट
-- --
सलीम की पुलिया से स्नेहलता स्कूल तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, सड़क काफी खराब हो चुकी है। वहीं एक साल पहले यहां लगी हाईमास्ट लाइट मय पोल के हटा दी गई। ये लाइट फिर से लगाई जानी चाहिए।
महबूब अहमद, सीकरी गेट
-- -- --
वाटर कूलर के लिए टेंडर कराए जा रहे हैं। वहीं सीकरी गेट सलीम की पुलिया पर सड़क निर्माण, फुटपाथ आदि का कार्य कराया जाएगा। शहर में 61 सड़कों का निर्माण होना है। टेंडर प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू करा दी जाएगी।
- धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X