सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aspirants Entangled in the Data and History of Five-Year Plans

Sambhal News: पंचवर्षीय योजनाओं के आंकड़ों और इतिहास में उलझे अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aspirants Entangled in the Data and History of Five-Year Plans
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दस केेंद्रों पर दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी के बीच होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में पूछे गए सवालों ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ा दिए। किसी को सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन लगे तो किसी को तर्कशक्ति के सवालों उलझा दिया। कई अभ्यर्थियों को पंचवर्षीय योजनाओं के आंकड़ों और इतिहास के सवालों में उलझ गए।
Trending Videos

रविवार को जिले के दस केंद्रों पर दो पालियों की परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित भी रहे। पहली पाली में 3648 अभ्यार्थियों की परीक्षा होनी थी। जिसमें 2805 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 843 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 3648 अभ्यार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 839 अनुपस्थित रहे। 2810 ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के अनुसार, पेपर का स्टैंडर्ड एसआई भर्ती परीक्षा जैसा महसूस हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों के जटिल और उलझाऊ सवालों ने उन्हें काफी मशक्कत कराई। परीक्षार्थियों का कहना था कि हम पीसीएस की परीक्षा देने थोड़ा आए थे। होमगार्ड की परीक्षा में पता नहीं प्रश्न कहां से आए हैं। जबकि कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा के स्तर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखाई दी।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को संभल नगर के 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन चेकिंग के बीच शुरू हुई। प्रथम पाली में सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पंहुच गए। केंद्र के भीतर प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई। डीएम व एसपी केके विश्नोई ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए राजकीय महाविद्यालय केंद्र का निरीक्षण किया।
एसपी ने बताया कि पहली पाली में दस केंद्रों पर 3648 अभ्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें 2805 ने परीक्षा दी, जबकि 843 इस परीक्षा से गैर हाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में 3649 अभ्यार्थियों की परीक्षा थी। इनमें से 2810 ने परीक्षा दी और 839 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। इस दौरान प्रवेश द्वार पर भी विशेष सतर्कता बरती गई और हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।



00000

बेल्ट, घड़ी, चश्मा उतरवाकर अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रों के बाहर पुलिस ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवा दिया गया और ब्लूटूथ डिवाइस समेत अन्य उपकरण भी ले लिए गए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों की चेन, क्लेचर, घड़ी, अंगूठी को उतरवाकर केद्रों में प्रवेश दिया गया। संवाद



00000

यह बोले अभ्यर्थी



पुलिस में भर्ती होने का सपना है। दिल्ली पुलिस की परीक्षा दे चुकी हूं। यदि तैयारी अच्छी हो तो पेपर आसान था। जनरल नॉलेज के प्रश्न अधिक आए थे। जिन्हें घुमाकर पूछा गया था।



आकांक्षा, मुरादाबाद

000







तात्कालिक घटनाओं से जुड़े सवाल अधिक थे। पेपर अच्छा रहा, बस साइंस के कुछ प्रश्नों ने उलझाया। 55-60 अंक पाने वाले अभ्यर्थी कटऑफ में आ सकते हैं।



निधि चौहान, जसपुर

000



प्रश्न पत्र आसान था लेकिन जीके ने उलझाया दिया। तर्कशक्ति के सवालों ने भी फंसाया। निगेटिव मार्किंग न होने के कारण अधिकांश प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है।



आंचल ठाकुर, मुरादाबाद

000



सोशल मीडिया और करंट अफेयर्स के सवाल आए। पहली बार परीक्षा दी है। न ज्यादा अच्छी हुई और न ज्यादा खराब। पेपर सामान्य हुआ।

अंशुल गिरि, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed