सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Transformers left out in the open are inviting accidents.

Sambhal News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर, दे रहे हादसों को दावत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Transformers left out in the open are inviting accidents.
विज्ञापन
संभल। शहर में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। अधिकांश ट्रांसफार्मरों पर जाली नहीं लगाई गई है और तार भी लटक रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब खग्गूसराय मोहल्ले में बीते दिनों ट्रांसफार्मर फटने से कई लोग झुलस गए थे, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
Trending Videos

यूं तो विद्युत निगम के द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए। ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों में गार्डिंग लगी होनी आवश्यक है और ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है। लेकिन, शहर में कई जगह विभागीय अधिकारियों ने नियमों को ताक में रखकर खुले में ही ट्रांसफार्मर रख दिए हैं। कई जगह ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लोहे की जाली तक नहीं लगाई है। जबकि कुछ ट्रांसफार्मरों में जाली लगी भी है तो वह पूरी तरह से टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे, मोहल्ला कोटपूर्वी में प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर के पास, नई सराय, चंदौसी रोड पर सैफ खां सराय समेत कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। इन ट्रांसफार्मरों पर लोहे की जाली न होने से इनके आसपास खुले व टूटे बिजली के तार सड़क पर पड़े रहते हैं। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है, क्योंकि ट्रांसफार्मरों से चिंगारी निकलना व स्पार्किंग होना आम बात है।
ऐसे में राहगीरों को मजबूरी में वहां से गुजरना पड़ता है। खग्गूसराय मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फटने से लोग झुलस गए थे, इसके बाद भी निगम ने ट्रांसफार्मरों को कवर नहीं कराया।
00000
ट्रांसफार्मर के पास एकत्र रहते हैं छुट्टा पशु

शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पास में लोग कूड़ा कचरा फेंकते हैं। ऐसे में छुट्टा पशु खाने के तलाश में कूड़े के ढेर पर जुटे रहते हैं। जिससे इन पशुओं की जान को भी खतरा बना रहता है।
00000

यह बोले लोग
ट्रांसफार्मर खुले में रखा है। हादसों का डर बना रहता है। क्योंकि लोगों का हर समय आना जाना रहता है। मजबूरी में गुजरते हैं। जाल लगवा जरूरी है।
नसीम, नई सराय
000
ट्रांसफार्मर खुले में रखा है। चौराहे पर यह हादसों का दावत दे रहा है। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग यहां आकर वाहन के आने का इंतजार करते हैं। इसे कवर कराया जाए।
अर्पित, चंदौसी चौराहे पर खड़े राहगीर
000
ट्रांसफार्मर दस साल से अधिक समय से रखा है लेकिन आज तक इसे कवर नहीं कराया। कई बार बंदरों के उछल कूदने से स्पार्किंग हुई। गनीमत रही हादसा न हुआ। बच्चे भी आसपास खेलते हैं। इसे कवर कराया जाना जरूरी है।
सुशील कुमार गुप्ता, कोटपूर्वी।
000
चंदौसी चौराहे और कल्कि मंदिर के पास ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने हैं, इसलिए जाल नहीं लगाए गए। बाकी अन्य जो भी स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखें हैं, वहां जाल से कवर कराए जाएंगे।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed