{"_id":"69ee778954467c90ad068e11","slug":"demolition-of-houses-illegally-built-on-the-forts-land-has-begun-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-134653-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किले की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किले की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौंधन। संभल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौंधन में स्थित ऐतिहासिक किला कारव सराय के अंदर आने वाले सभी अवैध मकानों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार से जेसीबी से कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। किला परिसर में बने मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होते ही।
रविवार को दो लोगों के मकान की दीवारें गिराई गईं। इसके साथ ही प्रशासन की चेतावनी पर एक व्यक्ति ने स्वयं ही अपना मकान तोड़ना शुरू कर दिया। पता हो कि पुराने ऐतिहासिक किले का गेट जर्जर हो चुका था। 29 लाख रुपये की लागत से उसका नवीनीकरण कराया गया है। किले की 3600 वर्ग मीटर जमीन है, जिस पर ग्रामीणों ने अपने मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। एएसआई ने ऐतिहासिक इमारत को संवारने का काम शुरू किया तो इसकी भी सुध आई है।
शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी किले का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण करने के बाद कहा था कि 3600 वर्ग मीटर जमीन किले की है। अभी तो किले के गेट का सामान्य काम किया गया है। धीरे-धीरे यहां पूरी तरह साफ सफाई करा कर यहां पर प्री वेडिंग शूट, शॉट फिल्म शूटिंग और घूमने फिरने के लिए आकर्षक स्थान तैयार किए जाएंगे। इसी के चलते आज से अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने ग्रामीणाें को भरोसा यह भी दिया है कि उनको आवासीय मकान के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X